Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-वसुन्धरा एन्कलेव,कारगी रोड़ की आन्तरिक सड़क का जीर्णोद्धार कब होगा?
देहरादून

देहरादून-वसुन्धरा एन्कलेव,कारगी रोड़ की आन्तरिक सड़क का जीर्णोद्धार कब होगा?

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

ये कॉलोनी सन 1990 की स्थापित है।इससे पहले इसमें कृषि कार्य की भूमि हुआ करती थी।सन 1989-90 से ही प्लाटिग व भवन बनने आरम्भ हुए।सन 1993-94 में पहली बार इस सड़क को तत्कालीन विधायक स्वर्गीय हरवंश कपूर द्वारा बनवाया गया था,उसके बाद दिसम्बर 2016 ,के अन्तिम दिनों मेें तत्कालीन विधायक दिनेश अग्रवाल द्वारा बनायी गयी थी।उसके बाद मार्च 2017 से वर्तमान विधायक विनोद चमोली जी का कार्यकाल आरम्भ हुआ। उसी फरवरी-मार्च 2017 में पहली बार विधायक जी इस कॉलोनी में आये थे।उसके बाद कभी उनके दर्शन तक नहीं हुए।

इस सड़क की कुल लम्बाई मात्र 175 मीटर है।अभी विगत वर्ष में इस क्षेत्र में सड़क उद्धारीकारण, जीर्णोद्धार के काफी काम हुए हैं। इस सड़क के साथ बने सडकों का दुबारा जीर्णोद्धार हो चुका है,लेकिन इस लावारिस सड़क का नम्बर नहीं लग सका।इसी वर्ष में इस क्षेत्र की सभी गली,मोहल्लों की आन्तरिक सडकों के दोनों किनारों पर टाइल्स लगायी गयी,लेकिन वो भी इस कॉलोनी वासियों के लिए नसीब नहीं हुई। अब क्या कारण रहा होगा,ये वही लोग बता सकते हैं।

इन आठ सालों में कई बार पेयजल पाइपलाइन बिछाने,टूटने,गैस पाइपलाइन बिछाने आदि से सड़क जगह-जगह टूट फूट चुकी है।सड़क अपने-आप को व्यवस्थित रखने को मरम्मत व जीर्णोद्धार की मांग कर रही है।

कॉलोनी वासियों की मांग है कि इस सड़क का भी जीर्णोद्धार अन्य गली मोहल्लों की भांति व किनारे किनारे टाइल्स लगाकर इस सड़क की जिन्दगी संवारने का अनुरोध कर रही है।इसे लावारिस का दर्जा न दिया जाये।अब इस खबर का क्या असर देखने को मिलता है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...