Home उत्तराखंड देहरादून आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेन्टाउन, देहरादून के छोटे बच्चे व अभिभावक स्कूल जाने व आने में पैदल चलने को मजबूर।
देहरादून

आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेन्टाउन, देहरादून के छोटे बच्चे व अभिभावक स्कूल जाने व आने में पैदल चलने को मजबूर।

रिपोर्ट  प्रभुपाल सिंह रावत

देखा गया है कि आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेन्टाउन, देहरादून मेें पढ़ने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों द्वारा दो पहिया वाहन, कार,ई रिक्शा आदि से स्कूल छोड़ने व छुट्टी होने पर 300-400 मीटर पैदल जाना आना पड़ता है।इनको स्कूल से काफी पहले एयर फ़ोर्स सलेक्सन बोर्ड के गेट के सामने ही रोक दिया जाता है,तथा पैदल चलने को कहा जाता है।जिससे बच्चों व उनके अभिभावकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। पैदल जाने आने में बच्चों के कंधे पर 10-15 किलोग्राम का भारी भरकम बोझ लदा होना,भीष्ण गर्मी का प्रकोप, बरसात के दिनों में बारिश में भीगकर आना जाना आदि परेशानी महसूस की जाती है।यही स्थिति स्कूल की छुट्टी के वक्त भी नजर आती है।इसका मुख्य कारण उस सड़क का सकरा होना,आगे पार्किंग की जगह कम होना के कारण व्यवधान पैदा होता है।

इस समस्या का एक ही समाधान नजर आता है कि इस सड़क को स्कूल टाइमिंग पर वन वे किया जाये,आर्मी पब्लिक स्कूल से नीचे की तरफ मुड़कर स्टेशन हेडक्वार्टर होते हुए मुख्य गेट के बैरियर से खोल दिया जाये तो समस्या का अन्त स्वाभाविक हो जायेगा। ये सर्कुलर सड़क की तरह काम करेगा।ये व्यवस्था सिर्फ स्कूल खुलते समय व छुट्टी के समय ही आधा घंटा के लिए लागू हो।बाकी यथावत रहने दिया जाये।इस सर्कुलर रोड़ के खोलने से समस्या जड़ से समाप्त हो जायेगी। अभी इस व्यवस्था बनाने में 5-6 ,जवान तैनात किए गये हैं, इस सर्कुलर रोड़ के खुलने से जवानों की तैनाती की कम आवश्यकता होगी।मानवता के नाते स्कूली बच्चों व अभिभावकों पर सहानुभूति व विनम्रता दिखाने की आवश्यकता है।अभी तक दो पहिया वाहन, कार,ई रिक्शा आदि को एयर फ़ोर्स सलेक्सन बोर्ड के गेट पर ही रोका जा रहा है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए अभिभावकों का कहना है कि स्कूल खुलते व छुट्टी के समय इस कथित सर्कुलर रोड़ को खोल दिया जाये तो समस्या व बच्चो की परेशानी स्वयं हल हो जायेगी।कृपया सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की आवश्यकता है।

  • मुख्यालय 14 इन्फेन्टरी डिवीजनल
  • स्टेशन हेडक्वार्टर देहरादून
  • आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेन्टाउन
  • जिला प्रशासन, देहरादून
  • सैनिक कल्याण मंत्री, उत्तराखंड
  • अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

    युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

    फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

    व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

    Contact- jagjigyasu@gmail.com  9811943221

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...