Home उत्तराखंड पौडी राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन राजकीय महाविद्यालय कल्‍जीखाल में किया गया
पौडी

राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन राजकीय महाविद्यालय कल्‍जीखाल में किया गया

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल कल्‍जीखाल

आज दिनांक 17 12 2023 दिन रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन राजकीय महाविद्यालय कालजी खाल में किया गया जिसमें सभी छात्र और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया आज के कार्यक्रम की विषय शैली इस स्पर्श गंगा महोत्सव के रूप में मनाई गई इसमें सभी छात्र-छात्राओं को गंगा तथा अन्य नदियों की स्वच्छता एवं रखरखाव के विषय में विशेष जानकारी दी गई इस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीति शर्मा ने बच्चों को अवगत कराया कि स्पर्श गंगा महोत्सव कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों में से एक है इसमें गंगा तथा अन्य नदियों की साफ सफाई एवं स्वच्छता के विषय में सभी छात्रों को बताया और सभी

छात्रों ने अपने निकटवर्ती नदी के स्थान पर जाकर साफ सफाई की एवं स्वच्छता के नारे लगाये इस प्रकार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कुंज बिहारी श्रीवास्तव जी ने छात्र एवं छात्राओं को गंगा और अन्य नदियों के स्वच्छता रखने के लिए विशेष जानकारियां दी तथा बताया कि गंगा और नदियों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है तथा नदियों की साफ सफाई करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए और विशेष कदम उठाने चाहिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवी सभी छात्र छात्रों को जानकारी दी कि हम सभी को गंगा और अन्य नदियों की साफ सफाई और व्यवस्था को बनाने के लिए योगदान करना चाहिए इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर बबलू कुमार डॉ राजेश कुमार डॉक्टर मनीषा रावत तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...