Home उत्तराखंड पौडी पौडी-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को विधायक निधि से विधायक ने की बस भेंट, हरी झंडी देकर आज से किया बस का संचालन शुरू
पौडी

पौडी-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को विधायक निधि से विधायक ने की बस भेंट, हरी झंडी देकर आज से किया बस का संचालन शुरू

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विकास मार्ग में पढ़ने वाले छात्रों को विधायक राजकुमार पोरी द्वारा बस की सौगात दे दी गई है। आज विद्यालय बस को हरी झंडी दिखाकर विधायक राजकुमार पोरी तथा नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम द्वारा बस का संचालन शुरू करवाया गया। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय के प्रधानाचार्य को बस की चाबी सौंपी। विधायक राजकुमार पोरी इस दौरान कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में छात्रों को संस्कार युक्त जीवन जीने की शिक्षा दी जाती है। उत्तम चरित्र और अच्छी सोच के व्यक्तित्व का निर्माण को लेकर विद्यालय अच्छा काम कर रहा है बताया कि विद्यालय की मांग के अनुसार विधायक निधि से दूर दराज से आने वाले छात्रों की सुविधा को देखते हुए आज विद्यालय में बस सेवा संचालन शुरू कर दी गई है बताया कि इससे विद्यालय में दूर दराज के क्षेत्र से पढ़ने आने वाले छात्रों को विद्यालय आवागमन में सुविधा होगी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संगीता रावत, कोषाध्यक्ष मातंग मलासी, व्यवस्थापक दिनेश खर्कवाल, अधिवक्ता आशीष जदली, प्रधानाचार्य राकेश कुमार नौडियाल,राजमती देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिमली संजय मंमगांई

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...