Home उत्तराखंड देहरादून मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 23-24 के अन्तर्गत बहादराबाद विकासखंड की राजकीय आदर्श इण्टर कालेज,भेल,रानीपुर(हरिद्वार) में आयोजन किया गया।
देहरादून

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 23-24 के अन्तर्गत बहादराबाद विकासखंड की राजकीय आदर्श इण्टर कालेज,भेल,रानीपुर(हरिद्वार) में आयोजन किया गया।

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2023-24 के अन्तर्गत बहादराबाद विकासखंड की नगरपालिका क्षेत्र की दो दिवसीय(दि.01व 02 अगस्त2023) प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय आदर्श इण्टर कालेज,भेल,रानीपुर(हरिद्वार) में आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री स्वराज सिंह तोमर एवं नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य श्री महेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा विद्यादायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में बालक /बालिका वर्ग के पृथक-पृथक छः आयु वर्ग में छः प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस पर बालक वर्ग व द्वितीय दिवस पर बालिका वर्ग की प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया।
30मी. फ्लाइंग रन में श्री मुकेश सिंह व डाँ. प्रेमपाल चौहान,6×10 मी.शटल रन में श्रीमती शालू तोमर व श्रीमती सरिता सिंह,600मी.रन में श्रीमती कविता व श्री हेमंत सैनी,स्टेंडिंग ब्राड जम्प में श्री संजय अरोड़ा व श्रीमती सुनीता, मेडिसिन बाँल थ्रो में श्री सचिन व श्री दिनेश सैनी,फाँरवर्ड बैंड रिच में श्री आलोक व श्री मंगल सिंहने मुख्य निर्णायक व सहायक निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
कार्यक्रम का संचालन ब्लाक खेल समन्वयक श्री धर्मवीर सिंह ने किया।
प्रधानाचार्य श्री महेन्द्र कुमार व शारीरक शिक्षक श्री मनमोहन कृष्ण डबराल ने प्रतियोगिता सम्पादन में सहयोग के लिये सभी शारीरक शिक्षकों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

——————————————————

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है

या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए

https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...

देहरादून-संयुक्त नागरिक संगठन ने आयुक्त गढ़वाल एवं एमडीडीए के अध्यक्ष से मास्‍टर प्‍लान 2041 पर की चर्चा।

आज संयुक्त नागरिक संगठन का शिष्टमंडल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आधार पर...

देहरादून- डॉ.अवनीश उनियाल की काव्य पुस्तक ‘धार का पेड़’ का लोकार्पण

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल देहरादून, 24 जून 2026।दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून...