Home Uncategorized हरेला में धाद संस्‍था ने बालवन के साथ लिया 100 वृक्षों का संकल्प ।
Uncategorizedदेहरादून

हरेला में धाद संस्‍था ने बालवन के साथ लिया 100 वृक्षों का संकल्प ।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

धूप तो धूप है इससे शिकायत कैसी इस बरसात में कुछ पेड़ लगाइये साहब
हरेला में धाद ने बालवन के साथ लिया 100 वृक्षों का संकल्प
हाईस्कूल बनियावाल में समाज के सहयोग से विकसित होगा बालवन

धूप तो धूप है इससे शिकायत कैसी इस बरसात में कुछ पेड़ लगाइये साहब, निदा फाजली के शेर के साथ धाद ने हरेलावन कार्यक्रम में बालवन की नींव रखी पारम्परिक ढोल दमाऊ के स्वरों के साथ डाली झपन्याली बल केकी डाली होली, अमुवा तुम खै लियां पर फौंकी न मड़कैयां–गीत गाते हुए पौधे रोप गए। बनियावाला में ढोल दमाऊ पर शांति बिंजोला, नीलिमा धूलिया, सुनीता बहुगुणा की प्रस्तुति के साथ वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया गया
धाद ने अपने हरेला अभियान के आठवें दिन सामुदायिक वन की श्रंखला में बनियावाला में आयोजन किया। आयोजन में हरेलावन के साथियों ब्रज मोहन उनियाल,समदर्शी बड़थ्वाल, कौमुदी सुन्द्रियाल, सुबोध कुमार सिन्हा,लक्ष्मी मिश्रा,दीपक खंडका,सुशीला गुसाईं, कंचन बुटोला,रिशु मंडल, ऋषभ डोभाल, गणेश उनियाल, आशा डोभाल द्वारा पौधा रोपित किया गया वहीं पूजा ध्यानी, पुष्कर सिंह, शैलेश शुक्ल, मणि अग्रवाल, पुष्पलता कय्यूम, पंकज छतवाल, रेखा बड़थ्वाल, वाय पी सिंह, हेमलता मलेठा, सन्नू नेगी, मनीष शाह, अमित अहलूवालिया, विनोद मनकोटी, अनूप नौटियाल, गोपाल नेगी, विवेक मेहरा के सहयोग से पौधे रोप गए।
आयोजन में बालवन के संयोजक दयानंद डोभाल ने बताया की हरेला वन की श्रंखला में आज स्मृति वन पुष्प वन के बाद अब बाल वन की नींव रखी जा रही है जहाँ आम समाज के सहयोग से 100 पौधों को संरक्षित करके वन बनाया जाएगा। हरेला वन के संयोजक सुशील पुरोहित ने बताया की हरेला वन में देश भर से लोग जुड़ने के लिए आ रहे हैं जिसके चलते कई सामुदायिक वन प्रारम्भ किये जा रहे हैं।
धाद के उपध्याक्ष डी सी नौटियाल ने बताया की धाद आम समाज को शामिल करने के लिए हर साल एक महीने का आयोजन करती है इस साल भी इस दिशा में पेड़ लगाएं पेड़ बचायें के विचार के साथ और उत्तराखंडी उत्पादन को आधार देने के समर्थन में काम करते हुए अब तक नत्थनपुर, आई आर बी झाझरा,दत्ता एन्क्लेव, सुशीला इंस्टिट्यूट सिंगनीवाला, दून वर्ल्ड स्कूल में हरेला के आयोजन किये गए है इसके साथ ही देश के दूसरे कोनो में भी धाद के आवाहन पर हरेला के आयोजन किये जा रहे हैं। वहीँ हरेला और स्कूली शिक्षा में काम कर रहे गणेश चन्द्र उनियाल ने बताया कि हाईस्कूल बनियावाला में 2019 में इस पहल को प्रारम्भ किया गया था जिसे आज पूर्ण किया गया है इस वर्ष से हम स्कूल में बाल वाटिका कार्यक्रम प्रारम्भ कर रहे हैं जहाँ आम समाज के सहयोग से स्कूल 25 पौधों के वृक्ष बनने के संकल्प के लिए काम किया जाएगा।
इस अवसर पर तन्मय, वीरेंद्र खंडूरी,अर्चना ग्वाड़ी, मनोहर लाल, सौरव, हिमांशु, शुभम, संगीता बड़थ्वाल, विकास बहुगुणा, राजीव पांथरी,संजय कुमार के साथ कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...