Home उत्तराखंड पौडी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वन विभाग के सहयोग से कल्जीखाल के 2 विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन,
पौडी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वन विभाग के सहयोग से कल्जीखाल के 2 विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन,

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

कल्जीखाल विकासखंड में विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी जगमोहन डांगी ने वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय घंडियाल में आयोजित कार्यक्रम मैं विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जगमोहन डांगी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर मानव जीवन के लिए वृक्षों का महत्व एवं वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक माह तक चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत आज दोनों विद्यालयों में विद्यालय छात्र छात्राओं के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया कि इस दौरान वृक्षारोपण तथा मानव जीवन में पेड़ पौधों की भूमिका पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को विधिक जानकारियों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में पेड़ पौधों की भूमिका की जानकारी दी गई। इस मौके पर सतपुली रेंज के वन बीट आरक्षी प्रदीप कुमार व मेहरबान सिंह नेगी दोनों ही विद्यालयों से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...