Home Uncategorized गढ़वाली भाषा का संरक्षण हो पहली प्राथमिकता -नरेंद्र कठैत
Uncategorizedपौडी

गढ़वाली भाषा का संरक्षण हो पहली प्राथमिकता -नरेंद्र कठैत

रिपोर्ट   जगमोहन डांगी

पौड़ी। उत्तराखंडी साहित्य गौरव सम्मान “भजनसिंह ‘सिंह” से सम्मानित साहित्यकार नरेंद्र कठैत ने कहा कि गढ़वाली भाषा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उसका संरक्षण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने की मुहिम से ज्यादा भाषा का संरक्षण ज्यादा जरूरी है। पौड़ी मुख्यालय में गढ़कला सांस्कृतिक संस्था व पर्वतीय रंगमंच के संयुक्त तत्वावधान में सम्मानित साहित्यकार नरेंद्र कठैत का अभिनंदन किया गया। स्थानीय जिला पंचायत सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए गढ़वाली के वरिष्ठ साहित्यकार बीरेंद्र पंवार ने कहा कि सही व्यक्ति को सही समय पर सम्मानित किया जाना गौरव की बात है। नरेंद्र कठैत गढ़वाली भाषा के लिए समर्पित और हर पक्ष पर सबसे अधिक लिखने वाले साहित्यकार का नाम है। उन्हें सम्मानित किए जाने से गढ़वाली  भाषा के नये लिख्वारों को भी प्रेरणा मिलेगी। साहित्यकर्मी अद्धैत बहुगुणा ने कहा कि आज के दौर में साहित्य सृजन किसी चुनौती से कम नहीं है। शासक कलम पर हुकूमत करने पर तुल गया है। सच्च लिखने पर सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है। सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा लगा दिया है। स्वागत समारोह को महिला नेत्री सरिता नेगी , संस्कृति कर्मी त्रिभुवन उनियाल, कवियत्री अंजलि डुडेजा, डॉ वीपी बलोधी पत्रकार जगमोहन डांगी, रमन रावत आदि ने संबोधित किया। संचालन योगम्बर पोली ने किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...