Home उत्तराखंड पौडी कल्जीखाल बाजार में सरीयों से भरा ट्रक पलटा बड़ी दुर्घटना होने से बची
पौडी

कल्जीखाल बाजार में सरीयों से भरा ट्रक पलटा बड़ी दुर्घटना होने से बची

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

आज शाम कल्जीखाल बाजार के बीचों बीच एक सरीयों से भरा ट्रक नंबर UK07 C B8106 जब बाजार से गुजर रहा था तो बाजार की चढाई में वह अनियंत्रित होकर पीछे आने लगा और बीच सड़क पर पलट गया
ड्राइवर के अनुसार ट्रक के ब्रेक नहीं लगे और वह ट्रक को नाली की ओर ले गया जिससे वह पलट गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर की सुझबुझ से बाजार में एक बड़ी दुर्घटना टल गई अगर ड्राइवर गाड़ी को नाली में न डालता और वह पलटता नहीं तो वह सीधे नीचे मुख्य बाजार में आता और कई दुकानों का और लोगों का भी नुकसान हो सकता था
बाजार में ट्रक पलटते ही अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई
व्यापार संघ अध्यक्ष अजय पटवाल नें कहा कि बाजार में एक बड़ी दुर्घटना टल गई
बांघाट पुल काफी दिनों से बंद होने के कारण सभी भारी वाहन कल्जीखाल बाजार से होकर गुजर रहे हैं और बाजार में संकरी सड़क और चढाई होने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है
कल्जीखाल बाजार के कई लोगों का कहना है कि बाजार की इस चढाई को खत्म करने या बाई पास की बात कई बार सरकार से रख चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी रास्ता नहीं निकला आज तो एक बड़ी दुर्घटना टल गई लेकिन भविष्य में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है

 

……………………………………………….

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो को हमारे लिंक मे देखे

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/voiceofmountains

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...