Home पर्यटन उत्तराखंड में ‘ऑल वेदर रोड’ प्रगति पर
पर्यटन

उत्तराखंड में ‘ऑल वेदर रोड’ प्रगति पर

उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑल वेदर रोड परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने डीएम को प्रतिकर भुगतान के साथ ही परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑल वेदर रोड परियोजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के प्रतिकर भुगतान के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही शीघ्र प्रतिकर भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्बिटेशन में गए प्रतिकर संबंधी मामलों की डीएम स्वयं मॉनीटरिंग कर शीघ्र निस्तारित करें। डीएम ने बताया कि भूमि एवं भवनों के प्रतिकर मद में कुल 1.72 करोड़ बजट प्राप्त हुआ। इसमें से 30 लाख वितरित किए जा चुके हैं और शेष प्रतिकर का शीघ्र भुगतान किया जा रहा है। इस मौके पर डीएफओ संदीप कुमार, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम आकाश जोशी, बीएस डोगरा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

डाडामण्डी में मॉ भुवनेश्वरी मन्दिर में भगवान शंकर एवं भगवान नन्दी की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पौडी डाडामण्डी में मॉ भुवनेश्वरी मन्दिर में भगवान शंकर...

रुद्रप्रयाग-राम कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवामय हुआ सतेराखाल क्षेत्र।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को...