Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा- कोचियार में ब्लॉक स्तरीय स्काउट /गाईड द्वितीय सोपान का उदघाटन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों उदघाटन
पौडी

नैनीडांडा- कोचियार में ब्लॉक स्तरीय स्काउट /गाईड द्वितीय सोपान का उदघाटन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों उदघाटन

रिपोट  संध्‍या रावत जिज्ञासु

राजकीय इंटर कॉलेज कोचियार में ब्लॉक स्तरीय स्काउट /गाईड द्वितीय सोपान का उदघाटन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दिनांक21-09-2022 को प्रारंभ हुआ तीन दिवसीय शिविर का उदघाटन सामाजिक कार्यकर्ता श्री सत्यपाल सिंह रावत जी की अध्यक्षता में विधायक प्रतिनिधि श्रीमती मुन्नी ध्यानी जी द्वारा किया गया,उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री अफसर हुसैन ने कहा कि स्काउट/गाईड अपने जीवन मे ईमानदारी को सर्वोपरि रखकर कार्य करता है। रा०इ०का० पटोटिया के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण ध्यानी जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट/गाईड कम संशाधनों में भी उत्कृष्ट कार्य करता है।राजकीय शिक्षक संघ नैनीडांडा कार्यकारिणी की उपाध्यक्षा श्रीमती संगीता ध्यानी ने संबोधितकरते हुए गुरु-शिष्य परम्परा की महत्ता को उदधृत किया।सभा को विशिष्ट अतिथि श्री रघुवीर सिंह नेगी,श्री भैरव दत्त जोशी,श्री खुशाल सिंह ने संबोधित किया।
इस अवसर पर सेवित क्षेत्र के ग्राम प्रधान श्री महिपाल सिंह रावत जी ,मंजू देवी ,दीप देवी ,बीना देवी,सामाजिक कार्यकर्ता पृथ्वीपाल पर्णवाल, मोहन ध्यानी व विभिन्न विद्यालयों के स्काउट/गाईड प्रभारी तथा विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
ब्लॉक नैनीडांडा के स्काउट/गाईड सचिव श्री चन्द्रमोहन सिंह नेगी जी के नेतृत्व में स्काउट/गाईड ने विभिन्न कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया।इस कार्य में श्री मनमोहन सिंह रावत व श्री विनोद डबराल जी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री चन्द्रमोहन ध्यानी जी द्वारा किया गया।

अन्‍य खबरो के लिए हमारे युटयुब चैनल को सबस्‍क्राईब करेhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...