Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा-विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रा.इ.का.कोचियार,मे कार्यक्रम किए गए।
पौडी

नैनीडांडा-विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रा.इ.का.कोचियार,मे कार्यक्रम किए गए।

रिपोर्ट  महिपाल सिंह रावत ,धुमाकोट
  रा.इ.का.कोचियार, वि.क्षे.-नैनीडाँडा, पौड़ी गढ़वाल में   विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर भाषण,निबंध,चित्रकला, प्रश्नोत्तरी,वाद-विवाद, नाटक,स्लोगन  प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।     कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री अफसर हुसैन ने तंबाकू के इतिहास एवं तंबाकू निषेध दिवस की महत्ता पर विचार व्यक्त किये।
    राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के  कार्यक्रम अधिकारी श्री मनमोहनसिंह रावत ने तंबाकू निषेध दिवस-2022 के थीम वाक्य “पर्यावरण के लिये खतरनाक है- तंबाकू” एवं तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
    अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती गीता ने छात्र-छात्राओं को तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलवायी।
व्यायाम शिक्षक मो.अवेस ने तंबाकू के पर्यावरण पर पड़़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
  तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित  विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा पुरष्कृत किया गया।
     कार्यक्रम  में विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाओं व कार्यालय कर्मियों ने प्रतिभाग किया व संचालन दिनकर रावत ने किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...