Home उत्तराखंड पौडी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट सिलोली के पास हुई वाहन दुर्घटना में 05 लोगों की मौके पर मौत
पौडी

गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा भटकोट सिलोली के पास हुई वाहन दुर्घटना में 05 लोगों की मौके पर मौत

REPORT-  Jagmohan Dangi  Pauri

जनपद पौड़ी  हो गई तथा 01 व्यक्ति ने पाबौ अस्पताल में मृत्यु हुई। वहीं 06 घायल हुए व्यकियों को एम्बुलेंस के माध्यम से पाबौ लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी तथा एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने जिला अस्पताल में घायल हुए व्यक्तियों का हालचाल जाना तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का बेहतर इलाज करना सुनिश्चित करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोबरी से बारातियों का वाहन वापस लौट रहा था, जिसमे 12 लोग सवार थे। जिसमें 6 लोगों की मृत्यु तथा 6 लोग गंभीर घायल हुए, मृतक लोगों का पीएम करवाया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का उपचार गंभीरता पूर्वक करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल हुए व्यक्तियों का निरंतर रूप से जांच करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने प्रमुख अधीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया कि जिन घायलों को श्रीनगर अस्पताल रेफर किया जा रहा है उनका उपचार गंभीरता पूर्वक करना सुनिश्चित करें। वहीं गंभीर घायल कंचन, दीया तथा वीरेंद्र सिंह को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। साथ ही 03 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है जिनकी स्थिति डॉक्टर द्वारा सामान्य बताई गई है।
मृतक व्यक्तियों में—
(1)अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल।
(2)-हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
(3)-मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी।

घायल व्यक्तियों में—
1-रविंद्र सिंह पुत्र रोशन सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम ईसोटी।
2-कंचन पुत्री महिपाल सिंह उम्र 20 वर्ष ग्राम सिरौली,
3-प्रिया पुत्री रमेश रावत 13 वर्ष।
4- किरण पुत्री रमेश रावत उम्र 15 वर्ष निवासी उपरोक्त दोनों ग्राम बगड़।
5- दीया पुत्री हयात सिंह उम्र 14 वर्ष निवासी सिरौली ।
6- राहुल पुत्र हयात सिंह उम्र 16 वर्ष ग्राम सिरौली।

जिला सूचना अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...