Home उत्तराखंड पौडी Dhumakot- 70 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन की सूचना पर जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा रेस्कयू कर घायलों को बचाया गया
पौडी

Dhumakot- 70 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन की सूचना पर जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा रेस्कयू कर घायलों को बचाया गया

Report- Sanjeev Negi

आज थाना धुमाकोट में प्रातः समय 10:44 बजे द्वारा DCR पौड़ी द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम लुंठिया नाला, चौकी क्षेत्र नैनीडांडा थाना धुमाकोट में एक वाहन लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। इस सूचना से तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, पौड़ी गढ़वाल एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगणों को सूचित किया गया। जिनके आदेशानुसार तत्काल थाना हाजा से पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरण लेकर मौके के लिए रवाना हुई। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी नैनीडांडा में नियुक्त का0 179 संदीप सजवाल को भी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचने हेतु बताया गया। मौके पर जाकर ज्ञात हुआ कि वाहन सं0: UK 06 AB 9310 (आई 10, रंग सफेद) लगभग 70  मीटर गहरी खाई में गिर गया है और झाड़ियों में फंस गया है। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। पुलिस टीम द्वारा स्वयं एवम स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों का रेस्कयू करके खाई से बाहर सुरक्षित निकाला गया। 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – नैनीडांडा (धुमाकोट) भिजवाया गया। घायल जगत सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष नि0 ग्राम – कसाना मल्ला, थाना धुमाकोट, पौड़ी की स्थिति गंभीर होने के फलस्वरू चिकित्सको के द्वारा उन्हें हायर सेंटर रामनगर जनपद नैनीताल भेजा गया व अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करके घर भेजा गया जिनके परिजन मौके पर मौजूद है।
वाहन चालक राम सिंह द्वारा बताया गया कि वह परिवार सहित बैसाखी मेले में स्नान करने हरिद्वार गए थे। आज प्रातः जल्दी वापस धुमाकोट के लिए परिवार सहित हरिद्वार से रवाना हुए थे व झपकी आने के कारण ग्राम लुठिया नाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

नाम पता घायल
¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡

1. जगत सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष नि0 ग्राम – कसाना मल्ला, थाना धुमाकोट, पौड़ी।

2. राम सिंह s/o नारायण सिंह
उम्र 61 वर्ष नि0 उपरोक्त (उत्तराखण्ड पुलिस संचार विभाग से सेवानिवृत)

3. श्रीमति प्रेम रावत w/o राम सिंह उम्र 55 वर्ष, नि0 उपरोक्त

4. विकास ध्यानी s/o चंद्रमणि उम्र 31 वर्ष नि0 ग्राम सांगलिया वल्ला, धुमाकोट, जनपद – पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम
¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡¡

1. थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी – थाना धुमाकोट
2. कानि0 179 संदीप सजवाल
3. कानि0 420 दीपक चन्द्र
4. कानि0 140 गणेश चंद्र
5. हो0गा0 1559 पंकज कुमार

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...