Home उत्तराखंड देहरादून स्प्रैड हैप्पीनेस संस्था कर रही जरूरतमंदों को भोजन-राशन की मदद*
देहरादून

स्प्रैड हैप्पीनेस संस्था कर रही जरूरतमंदों को भोजन-राशन की मदद*

सत्यपाल नेगी           पहाड़ो की आवाज
जहाँ करोना वायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया मे कोहराम मचाया हुआ है और इस महामारी ने आज पूरे देश को अंदर तक हिला कर रख दिया है, वहीं सही मायने में अगर कोई इस महामारी को भुगत रहा है या ये कहें कि कोई सही में भुगतने को मजबूर है तो वो मजदूर वर्ग है जो एक तरफ तो इस महामारी के कारण अपना रोजगार खो बैठा है और दूसरी तरफ पेट की आग और परिवार के भरण पोषण का संकट उसके सामने आ खड़ा हु़आ है।लाॅकडाउन के कारण घर से भी ना निकल पाना उस मजदूर वर्ग को भूख से मरने पर मजबूर कर रहा है।
इन भयानक परिस्तिथियों को देखते हुये कई सामाजिक संगठन आज इस संकट में कमजोर वर्ग के साथ हर प्रकार से खड़े दिख रहे हैं। इसी कड़ी में *”स्प्रैड हैप्पिनैस”* सामाजिक संस्था प्रतिदिन लगभग दो सौ जरूरतमंद लोगों के खाने की व्यवस्था कर रहा है। संस्था की संचालिका व वरिष्ठ समाजसेविका उमा सिसौदिया दिन-रात उस समाज के लिए कार्य कर रही हैं।
संस्था “स्प्रैड हैप्पीनेस” द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की इस विकट व विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों को सूखा राशन व पके भोजन के पैकेट वितरित किये जा रहे हैं।
“स्प्रैड हैप्पीनेस” सामाजिक संस्था की संचालिका उमा सिसौदिया, गरिमा दसौनी, व्यवसायी सरफ़राज  हसन व शिक्षाविद मजुर्हर रहमान के अथक प्रयासों से संस्था द्वारा पिछले बारह दिनों से लगातार लगभग तीन सौ पके-पकाये भोजन के पैकेट प्रतिदिन जरूरतमंदों में बांटे जा रहे हैं, इसके अतिरिक्त एक हजार के करीब कच्चा राशन भी संस्था द्वारा बांटा जा चुका है। आगे भी लाॅकडाउन की स्थिति में संस्था द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरण का कार्य जारी रहेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...