Home उत्तराखंड चोरों के होंसले बुलन्द मंदिरों व घर मैं की लाखों की चोरी
उत्तराखंडपौडी

चोरों के होंसले बुलन्द मंदिरों व घर मैं की लाखों की चोरी

रिपोर्ट- डी एस नेगी / गैरसैण

बीती रात अज्ञात चोर तीन मंदिर सहित एक घर का ताला तोड़ कर लाखों के समान पर हाथ साफ कर गए। ग्रामीणों ने पुलिस थाना गैरसैंण में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस मामले की छान-बीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शनिबार रात गैरसैंण नगर मुख्यालय से सटे धारगैड व सुनार गांव मुहल्ले में स्थित तीन मंदिर सहित एक घर का ताला तोड़ कर सोने के जेवर व चांदी के छत्र उड़ा ले गए जब कि दानपात्र तोड़ कर नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। यही नहीं चोर धारगैड मुहल्ले के एक घर का ताला तोड़ कर अंदर रखे जेवरात भी उड़ा ले गए।

मामले में धार गैड निवासी शिव मंदिर के पुजारी राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि रात तकरीबन 2 बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले की आंगन में मंदिर का दानपात्र पड़ा देख चोंक गए। तुरन्त मंदिर जा कर देखा जहां चढ़ावे के सभी छत्र गायब थे। तुरन्त समीपस्थ दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले सोबन सिंह से फोन पर सम्पर्क किया तो पता लगा कि वहां भी चढ़ावे के सभी 28 छत्र चोरी हो गए है। ग्रामीणों ने बगल के मुहल्ले सुनार गांव स्थित देवी मंदिर के पुजारी से सम्पर्क किया जिस पर पता लगा कि वहां से देवी की मूर्ति, सोने का हार व सिंघासन जहां गायब हैं वहीं दानपात्र भी खाली है।

यही नहीं चोर धार गैड निवासी दिनेश सिंह के घर का ताला तोड़ कर जेवरात पर हाथ साफ कर गए। ग्रामीणों के अनुसार चोर 5 लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। वारदात का पता लगने पर ग्रामीणों ने थाने पहुचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
वहीं थानाध्यक्ष गैरसैंण रविन्द्र नेगी से इस संबंध मे पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की छान बीन जारी है।जल्द ही चोर पकड़ लिये जायेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

उत्तराखंड-आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ/गढवाल से हुंककार भरी, सौपा ज्ञापन।

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी उत्तराखंड- आशा कर्मचारी महासंघ ने आज कुमांऊ गढवाल...