Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प
देहरादून

देहरादून-इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सपनों का उत्तराखंड बनाने का लिया संकल्प

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता एवं उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बडोनी जी के संघर्ष, सादगी, विचारों और उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लताफ़त हुसैन ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी जी के सपनों का उत्तराखंड बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उनका संपूर्ण जीवन प्रदेश के हितों, संस्कृति, पहचान और जनअधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।

वहीं, प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी जी के जीवन में सादगी, जनसेवा और जनहित सर्वोपरि थे। उन्होंने कहा कि बडोनी जी को केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना तथा उनके सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है।

इस अवसर पर बिजेंद्र रावत, दीप्ति दूधपुरी, लाजवंती, सुनील मंडोलैया एवं सूफी खालिक सहित अन्य उपस्थित लोगों ने इंद्रमणि बडोनी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति, अधिकारों और जनहितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने तथा बडोनी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी जी का संघर्ष और उनके विचार सदैव उत्तराखंड की जनता को एक सशक्त, स्वाभिमानी एवं जनहितकारी राज्य के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

राइफलमैन जसवंत सिंह की याद में स्मारक निर्माण के फैसले का धीरेंद्र प्रताप ने किया स्वागत

देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल...