आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को उत्तराखंड शासन एवं शिक्षा विभाग (मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल व निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड) के निर्देशानुसार, जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर, संगलाकोटी (विकास खण्ड – एकेश्वर) मे “सेवा सुशासन दिवस” एवं “सेवा संकल्प अभियान” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मध्य सुशासन, जनसेवा, समाजोपयोगी गतिविधियों तथा “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना हेतु जागरूकता फैलाना एवं विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों का सफल संचालन करना रहा।
कार्यक्रम की प्रमुख मुख्य बातें
प्रधानाचार्य श्री संजय सिंह रावत द्वारा विशेष प्रार्थना सभा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया तथा ‘सेवा एवं सुशासन’ के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
श्री किशन सिंह सर्गवान (प्रवक्ता अंग्रेजी) के द्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न सरकारी हितकारी योजनाओं, केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख नीतियों तथा विभागीय उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
श्री अनूप कुमार (प्रवक्ता रसायन विज्ञान) द्वारा विज्ञान सम्बन्धी समस्त कार्यक्रमों तथा गतिविधियों की समस्त जानकारी विस्तारपूर्वक छात्रों के समक्ष रखी तथा विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित किया गया ।
श्री अनिल सिंह नेगी (क्रीड़ा प्रभारी) द्वारा समस्त खेल प्रतियोगिताओं एवं “Fit India Movement” के अंतर्गत गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों की तैयारी भी करायी।
श्री विजय पाल आर्य (सहायक अध्यापक हिन्दी) द्वारा विद्यार्थियों को सरकार द से दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों और उनसे मिलने वाले लाभों से सम्बन्धित जानकारी दी।
श्री सुधीर कुमार (पीटीए प्रवक्ता/प्रवक्ता राजनीति विज्ञान) द्वारा संस्कृत प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक-नाट्य मंचन से जुड़ी जानकारियों को साझा किया।
”सेवा के रंग, राष्ट्र के संग”
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं शिक्षकों व छात्र / छात्राओं द्वारा सुशासन की शपथ ली गई।

Leave a comment