रिपोर्ट दरवान सिंह रावत
आज दिनांक 14 सितम्बर 2026 को जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर संगलाकोटी में हिन्दी दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम में हिन्दी सेवियों को सम्मानित किया गया प्रधानाचार्य श्री संजय सिंह रावत जी द्वारा हिन्दी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया:
श्रीमती मनीषा, प्रवक्ता (हिन्दी)
श्री विजयपाल आर्य, सहायक अध्यापक (हिन्दी)
श्रीमती सीमा भारतीय, वर्तमान प्रवक्ता (समाजशास्त्र) एवं पूर्व सहायक अध्यापिका (हिन्दी)
श्रीमती अनीता, विद्यालय कर्मचारी (हिन्दी क्षेत्र में योगदान हेतु)
इस अवसर पर, विद्यालय की हिन्दी प्रवक्ता श्रीमती मनीषा एवं सहायक अध्यापक श्री विजयपाल आर्य ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए हिन्दी विषय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाली एक समृद्ध भाषा है। छात्रों को ज्ञान देते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘हिंदी संस्कृति और सभ्यता की परिचायक है’ और इसे बढ़ावा देना हम सभी का परम कर्तव्य है।

Leave a comment