Home उत्तराखंड चमोली चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा
चमोली

चमोली-सिटी गैस नेटवर्क को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित

एलएनजी व सीएनजी स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि चयन के निर्देश

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार में जनपद में प्रस्तावित सिटी गैस नेटवर्क के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में गैस नेटवर्क के विस्तार, एलएनजी एवं सीएनजी स्टेशन की स्थापना तथा पीएनजी कनेक्शन से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद में प्रस्तावित एलएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को उपयुक्त भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि का चयन करते समय स्थल की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग, सुरक्षा, भविष्य की आवश्यकताओं तथा संबंधित निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न प्रमुख शहरी स्थलों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित एवं चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए डीसीयू यूनिट की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार से आमजन को स्वच्छ एवं सुविधाजनक गैस आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही ईंधन के वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल साधनों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी गैस स्टेशन अथवा संबंधित इकाई के लिए स्थल चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। भूमि चयन से पूर्व संबंधित विभागों से आवश्यक परीक्षण एवं सत्यापन कराते हुए सभी तकनीकी, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, नीरज जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

चमोली-3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची,63,347 नोटिसों पर सुनवाई पूरी, सभी प्रकरण अपलोड

चमोली 09 सितम्बर 2026 (सू.वि.) रिपोर्ट कमलेश पुरोहित 03 अक्टूबर को प्रकाशित...

रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधकर किया समळौ॑ण पौधारोपण। नन्दा जोशी।।

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग के ग्राम जयकण्डी...

अक्षत नाट्य संस्था गोपेश्वर ने नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली का किया भव्य स्वागत

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत एंकर / नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा० राजीव पाल...

चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित -केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दूरस्थ एवं...