रिपोर्ट महिपाल रावत
दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित उत्तराखंड के शिक्षक एवं राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद, विकासखंड नैनीडांडा, पौड़ी गढ़वाल के प्रधानाध्यापक श्री गबर सिंह बिष्ट का दिल्ली में पहाड़ों की आवाज परिवार द्वारा सम्मान किया गया।
5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में देशभर के 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें उत्तराखंड से एकमात्र शिक्षक के रूप में श्री गबर सिंह बिष्ट का चयन हुआ।
इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए VOICE OF MOUNTAINS News के फाउंडर जगमोहन जिज्ञासु एवं CEO संध्या रावत जिज्ञासु ने श्री बिष्ट को सम्मानित किया।
इस अवसर पर गढ़वाल हितैषिणी सभा के महासचिव पवन कुमार मैठाणी, सांस्कृतिक सचिव वीरेंद्र सिंह नेगी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य जगत सिंह असवाल, जसवंत सिंह रावत, गढ़वाल भवन के मैनेजर धीरेन्द्र सिंह गुसाईं सहित सम्मानित शिक्षक श्री गबर सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
🎖️ पहाड़ से दिल्ली तक का गौरव
दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उत्तराखंड के पहाड़ी अंचल और शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है।

Leave a comment