Home उत्तराखंड पौडी विकासखण्ड द्वारीखाल के आदर्श इटर काॅलेज चैलूसैंण में हाॅकी के महान खिलाडी मेजर ध्यान चन्द्र की स्मृति में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने खिलाडियों को किया पुरूस्कृत
पौडी

विकासखण्ड द्वारीखाल के आदर्श इटर काॅलेज चैलूसैंण में हाॅकी के महान खिलाडी मेजर ध्यान चन्द्र की स्मृति में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने खिलाडियों को किया पुरूस्कृत

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

आज विकास खण्ड द्वारीखाल के आदर्श राजकीय इटर काॅलेज चैलूसैंण में हाकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चन्द्र के जन्म दिवस के अवसर पर हाकी के इस दिग्गज खिलाड़ी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजकीय इंटर काॅलेज चैलूसैंण पहॅुचने पर अध्यापकों जनप्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं ने मुख्य अतिथि प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। विकास खण्ड द्वारीखाल के प्रान्तीय रक्षक दल के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि, अध्यापको एवं जनप्रतिनिधियों ने मेजर ध्यानचन्द्र की प्रतिभा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर खेलो का शुभारम्भ किया।
आज रा0इ0का0 चेलुसैन के छात्र छात्राओं द्वारा खो खो खेल का शानदार प्रदर्शन किया गया।
खिलाडियों को प्रान्तीय रक्षक दल के सौजन्य से युवा कल्याण अधिकारी दुग्गड़ा सचिन कश्यप द्वारा उपलब्ध कराये गए ट्रेक सूट एवं पुरूस्कार वितरण मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह राणा के कर कमलों द्वारा वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख राणा ने कहा कि हाॅकी के इस महान खिलाडी को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करता हू तथा सभी शिक्षको एवं बच्चों को खेल के महत्व के बारे में जानकारी दी। खेलने से हमारे तन एवं मन दोनो का विकास होता है। हमारे बच्चे भी आगे अपनी प्रतिभाओं का अच्छे से प्रर्दशन करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेन्द्र गिरी,व्यायाम प्रशिक्षण प्रवीण सिह बिष्ट, खेल प्रभारी अमन नैथानी क्षे0पं0स0 राजमोहन सिंह नेगी प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी विद्यालय के अध्यापकगण छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...