Home उत्तराखंड पौडी पहाड की बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने को डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन।
पौडी

पहाड की बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने को डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पौडी

महेन्द्र राणा ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल की अगुवाई में पहाड की बेटी अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने हेतु आज डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। वनतरा रिसोर्ट में रिसेप्सनिस्ट के पद पर कार्य कर रही ग्राम श्रीकोट की अंकिता भण्डारी उम्र 19 वर्ष 18.09.2022 को रिर्सोट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर, एवं अंकित गुप्ता द्वारा हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। सामाजिक संगठनों एवं मीडिया कर्मीयों द्वारा लगातर इस सम्बन्ध में दबाव बनाया गया जिसके फलस्वरूप आज सातवें दिन आज अंकिता का शव नहर से बरामद हुआ। महेन्द्र राणा ने कहा जब तक पहाड की बेटी अंकिता भण्डारी के हत्यारों को फांसी की सजा नही मिलती तब तक हम चुप नही बैठेंगे। यह हमारी अस्मिता प्रशन है। इस बीच भीड ने भी अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने के नारे लगाये। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी पौडी गढवाल को ज्ञापन भी दिया गया। इस अवसर पर कनिष्क प्रमुख कल्जीखाल अर्जुन पटवाल, क्षेत्र पंचायत विवेक नेगी, अजय पटवाल प्रधान दिबई, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख महेन्द्र सिंह मवाणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत जयकृत थपलियाल, अनुराग नेगी, भारत भूषण, दीपक असवाल एवं अन्य बुजुर्ग युवा मातृशक्ति ने धरना कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg     फेसबुक पेज https://www.facebook.com/groups/273743894290494

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...