पौडी

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी

कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन उतरे सड़क पर

सतपुली। पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को सतपुली में धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। बस अड्डे के निकट राधाकृष्ण मंदिर के प्रांगण में हुई जनसभा में पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा ने मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए अभी तक एफआईआर न होने पर राज्य सरकार को जमकर लताड़ा। कहा कि एक अनुसूचित जाति के युवक को पुलिस की प्रताड़ना ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया। प्रदेश में अनेक जगहों से पुलिस के आम जनमानस से दुर्व्यवहार की शिकायतें आ रही है। वहीं उत्तराखंड पुलिस शराब, खनन और भू माफियाओं की मित्र बनी हुई है।
भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य कैलाश पांडे,
सद्भावना मंच के भुवन पाठक, माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम बहुखंडी समेत अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में आरोपी थानाध्यक्ष समेत मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि मृत युवक से थाने में मारपीट और उसकी माता के सामने गाली गलौज से वह इतना आहत हुआ कि उसे जीवनलीला समाप्त करनी पड़ी। पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेशभर में पुलिस माफियाओं के हाथों की कठपुतली बनी हुई है। पुलिस द्वारा आम लोगों को छोटी छोटी बातों के लिए परेशान कर शोषण कि जा रहा है। जनसभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी सतपुली रेखा आर्य के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दिए जाने, मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी दिए जाने आदि की मांग की गई। जनसभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने मृतक पंकज के रैतपुर स्थित निवास में परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। प्रदर्शनकारियों में मृतक पंकज की बड़ी बहन प्रिया,
आइसा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित उछोली,

इंसानियत मंच के
हरिओम पाली, पूर्व प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य अल्मोड़ा नारायण सिंह,
नगर पंचायत सभासद अम्मू रावत और चंद्र मोहन रावत,
यूकेडी नगर अध्यक्ष अनुराग बौंठियाल, यूकेडी जयहरीखाल ब्लाक अध्यक्ष संदीप रौतेला, हाईकोर्ट के एडवोकेट कैलाश जोशी, पत्रकार त्रिलोचन भट्ट, भुवन पाठक, प्रभात ध्यानी समेत अनेक संगठनों से जुड़े लोग शामिल थे।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611

Related Posts