टिहरी

चम्बा,-स्वर्गीय दयालधर तिवारी जी की पावन स्मृति में “समलोण 2026″का आयोजन किया गया।

चम्बा,टिहरी गढ़वाल, शनिवार,दिनांक 25 अप्रैल 2026 को UDTC Foundation एंव माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) के संयुक्त तत्वावधान में सुप्रसिद्ध समाजसेवी एंव रंगकर्मी स्वर्गीय दयालधर तिवारी जी की पावन स्मृति में संगीतमय “समलोण-2026” का आयोजन किया गया।
इस वर्ष “शैक्षणिक सहयोग” हेतु राजकीय प्राथमिक विद्यालय (ग्राम-बहेड़ा,पटटी-बमुंड,विकासखंड-चम्बा, समीप वीर शहीद श्रीदेव सुमन की पावन जन्मस्थली “जौल गाँव”,टिहरी गढ़वाल)  के छात्र-छात्राओं को चुना गया।
सर्वप्रथम विधालय के प्रांगण में छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना का गुणगान किया गया। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने अपनी संगीतमय कला-अभिनय का हुनर प्रस्तुत कर उपस्थित सभी ग्रामवासी एंव अतिथियों का मन मोह लिया। मंच का अति सुन्दर संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्रीमान सुशील पोखरियाल जी ने किया।


राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु दिल्ली से आया प्रतिनिधिमंडल UDTC परिवार से श्रीमती मनोरमा तिवारी भट्ट,श्रीमान गोविंद राम भट्ट और माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार से श्रीमान महावीर सिंह राणा,श्रीमान देवेन्द्र जोशी,श्रीमान विनोद नौटियाल जी द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप स्वेटर, ट्रैकसूट अथवा अन्य शिक्षा से सम्बंधित उपयोगी सामग्री का वितरण कर शिक्षा के प्रति अपने समर्पण का निर्वाहन किया।
उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमान धन सिंह चौहान तथा समस्त अध्यापक,अध्यापिका एंव अभिभावक,ग्राम प्रधान-श्रीमान विनोद सुयाल सहित समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य महानुभाव की गरिमामय में उपस्थिति रही।

अपने क्षेत्र की खबरो को आप हमे तथ्‍यों के साथ मेल कर सकते है  या संपर्क करे jagjigyasu@gmail.com  8851979611 पहाड से जुडी अन्‍य खबरो के लिए हमारे चैनल पर जाए   https://www.facebook.com/Voicemountains

https://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

Related Posts