पौडी

रिखणीखाल- मुकेश बिष्ट के पैतृक गांव चौकड़ी में उक्रांद युवा अध्यक्ष आशीष नेगी का ऐतिहासिक स्वागत

रिखणीखाल। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष नेगी के रिखणीखाल ब्लॉक भ्रमण के दौरान ग्राम चौकड़ी पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर उनका स्वागत किया। श्री मुकेश बिष्ट जी के पैतृक गांव चौकड़ी में आयोजित इस स्वागत समारोह ने क्षेत्र की एकजुटता और युवा नेतृत्व के प्रति भरोसे की एक नई मिसाल पेश की।
रात के अंधेरे में भी कम नहीं हुआ ग्रामीणों का जोश!
मंगलवार रात्रि 8:30 बजे जैसे ही आशीष नेगी गांव की सीमा पर पहुँचे, ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। श्री मुकेश बिष्ट जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला शक्ति और युवाओं ने ढोल-दमाऊ की थाप और गगनभेदी नारों के साथ मुख्य अतिथि का भव्य अभिनंदन किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं की भारी उपस्थिति ने सिद्ध कर दिया कि पहाड़ की मातृशक्ति अब राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तनों के लिए पूरी तरह सजग है।


मुकेश बिष्ट ने जताया आभार!
इस अवसर पर श्री मुकेश बिष्ट जी ने आशीष नेगी का गांव आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए युवाओं का आगे आना सुखद संकेत है। उन्होंने कहा कि चौकड़ी गांव हमेशा से ही क्षेत्रीय भावनाओं का सम्मान करता रहा है और आज का यह जनसैलाब इसी का प्रमाण है।
उत्तराखंड के हक-हकूक की लड़ाई रहेगी जारी: आशीष नेगी
अपने संबोधन में आशीष नेगी ने कहा, “मुकेश बिष्ट जी के गांव और इस पावन भूमि से मुझे जो प्यार मिला है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। हम मिलकर रिखणीखाल और पूरे उत्तराखंड के जल, जंगल और जमीन की रक्षा करेंगे।” उन्होंने गांव की बुनियादी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने का संकल्प भी दोहराया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल की पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Posts