पौडी- कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव!
रिपोर्ट विक्रम पटवाल
आज कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में नए प्रवेश करने वाले बच्चों के लिए प्रवेशोत्सव मनाया गया। विधालय में सर्व प्रथम सरस्वती पूजा की गई और मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
मुख्य अतिथियों में पूर्व प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह पटवाल, कल्जीखाल ब्लाक ज्येष्ठ उप प्रमुख श्री संजय पटवाल, पी टी ए अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं एस एम सी अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
पलायन की मार झेल रहे पर्वतीय क्षेत्रों में विद्यालयों में बच्चों की कमी होने के कारण आज कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में ८ (आठ) बच्चों का प्रवेश हुआ। लेकिन प्रवेशोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को माला पहनाकर गिफ्ट देकर और चौकलेट खिलाकर उनका टीका लगाकर एवं सैल्फी खींचकर बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया गया।अथित्य देखकर बच्चे और उनके अभिभावक काफी खुश नजर आए।


मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह पटवाल द्वारा बच्चों और अन्यों के साथ अपना अनुभव साझा किया और बताया कि जब वो पढ़ाते थे तो कक्षा में १०० से अधिक बच्चे हुआ करते थे और बच्चों का साक्षात्कार कर प्रवेश दिया जाता था और आज बच्चों को सम्मान पूर्वक लाया जा रहा है। पलायन के लिए दुख प्रकट करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी। ज्येष्ठ उप प्रमुख श्री संजय पटवाल नें भी बच्चों से अपने अनुभव साझा किए और बच्चों को भविष्य की शुभकामनाएं दी। पी टी ए अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं एस एम सी अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह नें भी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य श्रीमती रीना चौहान नें भी बच्चों का स्वागत करते हुए अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाएगी और बच्चों का बौद्धिक विकास किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र सिंह पटवाल, ज्येष्ठ प्रमुख श्री संजय पटवाल, पी टी ए अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल,एस एम सी अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती रीना चौहान, श्री सुदामा प्रसाद चौधरी, श्री रविन्द्र रावत, श्री माल सिंह, श्रीमती अनीता बलूनी, श्रीमती आरज़ू नेगी, श्रीमती सोनम चंदोला, सुश्री पूनम, श्री तौकीब आलम, श्री लक्ष्मी कान्त, श्रीमती वीनीता चंदोला एवं बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता बलूनी द्वारा किया गया।





