देश विदेश

जिला कुल्लू मनाली से मनी राम सोनी को बनाया गया हिमाचल प्रदेश ज्वेलर्स यूनियन का अध्यक्ष

रिपोर्ट  दीप भारद्वाज

आल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जिला कुल्लू मनाली के जगतसुख निवासी मनी राम सोनी को हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बनाया गया | इस उपाधि के लिए मनी राम सोनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा का विशेष धन्यवाद किया है | उन्होंने ये भी कहा की उन्होंने जो विश्वास उन पर किया है बो बखूबी इस कार्यक्रम को बखूबी निभाएंगे | साथ ही उन्होंने जिला कुल्लू के सभी ज्वेलर भाइयो का भी विशेष धन्यबाद किया है की आपका सभी का साथ और सहयोग जैसे आज तक मिलता रहा है वैसे ही आगे भी मिलता रहेगा | मनी राम सोनी ने कहा कि वह हिमाचल के सभी ज्वेलर्स व्यापारी भाइयो का भी पूरा सहयोगी व साथ मिलता रहेगा जिससे सभी अपने व्यपार को भी आगे तक ले जायेगे
हिमाचल के जिला कुल्लू के कटराई निवासी दीप लाल भारद्वाज को राजधानी दिल्ली में गोल्ड एक्सीलेंट अचीवमेंट अवार्ड 2026 से किया सम्मानित

आर एस स्टार प्रोडक्शन द्वारा गीता शर्मा व धीरज बंसल की मेहनत से बेटियां फाउंडेशन के सहयोग से हिमाचल के जिला कुल्लू के कटराई के रहने बाले हिमाचल एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज को राजधानी दिल्ली में सेलिब्रिटी बॉलीवुड स्टार हेमा शर्मा के कर कमलों द्वारा गोल्ड एक्सीलेंट अचीवमेंट अवार्ड 2026 से किया सम्मानित | भारद्वाज के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य व संस्कृति का प्रचार प्रसार के लिए ये सम्मान दिया गया | इससे पहले भी भारद्वाज को दर्जनों राष्ट्रीय अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से नमजा गया है साथ ही एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड, गिनिज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज करा चुके है | साथ ही बॉलीवुड की स्टार ज्याप्रधा, रिमी सेन, दीपशिखा के हाथो अवार्ड मिल चुके है | भारद्वाज द्वारा प्रमोट किये हुए सेंकड़ो कलाकार आज भी मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री में कार्य कर रहे है | इस मान सम्मान के लिए वह बेटियां फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ज्योत्सना जैन, एम डी लाइट ऑफ़ नेशन प्रांजल जैन जी का शुक्रिया करते है कि आप सभी के सहयोग से आज ये मान सम्मान मिला | उनका कहना है कि ये सम्मान वह अपने पति, माता पिता, गुरुजनों व सभी चाहने बाले को समर्पित करते है। दीप लाल भारद्वाज द्वारा हिमाचल एकता मंच द्वारा आज तक काफ़ी अवार्ड शो भी कर चुके है जिसमे लाखो सम्मानित विभूतियों को अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया है |

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे