मरचूला के पास दर्दनाक सड़क हादसा – एक व्यक्ति की मौत
रिपोर्ट विरेन्द्र सिंह रावत
मरचुला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई! मरचुला के आगे जहां पर गोलीखाल वाली रोड दो जगह के लिए कट्टी है रोड एक जगह गोली खाल के लिए जाती है एक जगह मॉलेखाल के लिए वही पर यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। पहले हुई दुर्घटना के बाद PWD (लोक निर्माण विभाग) द्वारा सड़क किनारे क्रैश गार्ड लगाए गए थे, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण क्रैश गार्ड उन स्थानों पर लगाए गए जहाँ उनकी आवश्यकता कम थी, जबकि खतरनाक मोड़ों और ढलानों वाले स्थानों को छोड़ दिया गया। पहले भी दुर्घटना हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा के उचित इंतज़ाम नहीं किए गए, जिसके कारण एक और जान चली गई। मृतक –सुभाष बिष्ट उम्र 40 के लगभग ग्राम सुनबर तल्ली धुमाकोट के बताए जा रहा है और वह साल भर पहलेदिगोलीखाल पजाब नेशलन बैंक मे केसियर पद पर कार्यरत थे पिछले साल उनको थैलिसैण स्थांतरण हो गया था।
पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्हाटअप द्वारा भेजे
- youtube- https://www.youtube.com/@VOICEOFMOUNTAINS
- पेज https://www.facebook.com/VOICEOFMOUNTAINSNews
- whatsup https://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs1
- Email –jagjigyasu@gmail.com 8851979611





