रिखणीखाल में उक्रांद की ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा: मुकेश बिष्ट के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
रिपोर्ट महिपाल रावत
रिखणीखाल (पौड़ी गढ़वाल): महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लैंसडाउन विधानसभा के रिखणीखाल ब्लॉक में एक नया इतिहास रचा गया। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के विधानसभा अध्यक्ष श्री मुकेश बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित भव्य धार्मिक यात्रा ने क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज कर दी है। उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा इस स्तर पर किसी धार्मिक यात्रा का सफल आयोजन किया गया हो।
800 से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता
इस यात्रा में रिखणीखाल और आसपास के क्षेत्रों से 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’, ‘उत्तराखंड क्रांति दल जिंदाबाद’ और ‘मुकेश भाई संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा। रिखणीखाल, देवियोखाल और ढाबखाल जैसे मुख्य बाजारों में स्थानीय महिलाओं ने फूल-मालाओं के साथ मुकेश बिष्ट का भव्य स्वागत किया, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
नारी शक्ति का हुंकार: रिखणीखाल से बीरोंखाल तक गूंजा मुकेश बिष्ट का नाम
इस भव्य आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता मातृ शक्ति की ऐतिहासिक भागीदारी रही। इस धार्मिक यात्रा में न केवल रिखणीखाल, बल्कि बीरोंखाल और जहरीखाल जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला प्रतिनिधियों ने एक स्वर में श्री मुकेश बिष्ट के प्रति अपना अटूट विश्वास जताया। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा:
“यदि उत्तराखंड क्रांति दल आगामी चुनाव में श्री मुकेश बिष्ट जी को लैंसडाउन विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित करता है, तो रिखणीखाल, बीरोंखाल और जहरीखाल की पूरी महिला शक्ति एकजुट और एकमत होकर ‘यूकेडी’ के पक्ष में मतदान करेगी।”

तीन प्रमुख क्षेत्रों (रिखणीखाल, बीरोंखाल और जहरीखाल) की मातृ शक्ति का यह खुला और सामूहिक समर्थन उत्तराखंड क्रांति दल के लिए एक बड़ी संजीवनी माना जा रहा है। महिलाओं के इस कड़े रुख और मुकेश बिष्ट के प्रति उनकी दीवानगी ने क्षेत्र के अन्य राजनैतिक प्रतिद्वंदियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्थानीय बाजारों में महिलाओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत और मालाओं की बौछार ने यह साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में ‘नारी शक्ति’ एक निर्णायक भूमिका निभाने वाली है।
युवाओं और टैक्सी यूनियन में नया जोश
यात्रा में 100 से अधिक युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई, जो क्षेत्र में बदलाव की लहर का संकेत दे रही है। साथ ही, टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में जुड़कर उक्रांद के प्रति अपना भरोसा जताया।
वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ाया हौसला
यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने में रिखणीखाल ब्लॉक अध्यक्ष श्री गब्बर सिंह बिष्ट की भूमिका अहम रही, जिनका मुकेश बिष्ट ने विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उक्रांद के जिलाध्यक्ष (कोटद्वार) श्री मुकेश बर्तावल, केंद्रीय संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपूरवाण, श्री गणेश काला और श्री एस.पी. भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि यह यात्रा युवाओं में नई ऊर्जा भरने के लिए एक आवश्यक कदम था।
“यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और स्वाभिमान को बचाने की एक नई शुरुआत है। जनता का यह प्यार ही हमारी असली ताकत है।” — मुकेश बिष्ट, विधानसभा अध्यक्ष (उक्रांद)





