पौडी

नैनीडांडा-पूर्वांशी ध्यानी के द्वारा JEE मेंस 97. 8 परसेंटाइल प्राप्त करने के साथ JEE एडवांस के लिए क्वालिफाइड किया।

रिपोर्ट महिपाल रावत

खंड नैनी डांडा के अंतर्गत न्याय पंचायत कसाना के राजकीय इंटर कालेज धुमाकोट की होनहार, विद्यालय की चहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा पूर्वांशी ध्यानी के द्वारा JEE मेंस 97. 8 परसेंटाइल प्राप्त करने के साथ JEE एडवांस के लिए क्वालिफाइड हो गई है!आज  विद्यालय परिवार की ओर से बिटिया एवं माता पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गई ।विद्यालय को  बोर्ड परीक्षा से पूर्व ही यह सूचना मिलने पर अति प्रसन्नता हुई ।  उक्त छात्रा द्वारा हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा की वरीयता सूची में चौथी रैंक हासिल की थी।  इसके अतिरिक्त छात्रा ने पूर्व में इसरो में बाल वैज्ञानिक के तौर पर 1 माह का प्रशिक्षण भी लिया।  प्रत्येक विभागीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया.। इंस्पायर्ड अवार्ड में छात्रा के मॉडल दो बार राज्य स्तर तक पहुंचे। पूरा विद्यालय परिवार ही नही क्षेत्र मे छात्रा के उज्ज्ववल भविष्य की कामना करता है।  यह भी सिद्ध होता है कि दुर्गम एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में अपना स्थान बना सकते है।  निरंतर घटती छात्र संख्या, और शिक्षा हेतु शहरों के लिए पलायन कर रहे अभिभावकों और छात्र छात्राओं के प्रेरणास्रोत बनी है।

हमारे पहाडो मे कभी भी प्रतिभाओ की कमी नही रही बस उन्‍हे रास्‍ता ओर सुविधाऐ मिले तो वह शहरो के बच्‍चो के मुकाबले कही आगे आ सकती है जैसा की आपने पुर्व मे हमारे रिपोर्ट मे देखा होगा की उत्‍तराखण्‍ड बोर्ड परिक्षाफल मे पहाडो के बच्‍चे का परीक्षाफल शहरो मे टयुशन पढ़ रही बच्‍चो की अपेक्षा कही अच्‍छा ही नही बल्‍कि रैंक मे भी पहाड के बच्‍चे अव्‍वल आए थे।

पहाडो की आवाज परिवार की तरफ से बटिया को हार्दिक शुभकामनाऐं।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

 

 

Related Posts