Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखाल- समग्र शिक्षा के अंतर्गत एडोलसेंस कार्यक्रम २०२५-२६ बालिकाओं के लिए रखा गया।
पौडी

कल्‍जीखाल- समग्र शिक्षा के अंतर्गत एडोलसेंस कार्यक्रम २०२५-२६ बालिकाओं के लिए रखा गया।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल

आज कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में समग्र शिक्षा के अंतर्गत एडोलसेंस ( किशोरी) कार्यक्रम २०२५-२६ बालिकाओं के लिए रखा गया। जिसमें बालिकाओं को किशोर अवस्था में आने वाले बदलाव के बारे में और इससे कैसे निपटा जाए के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में कोर्डिनेटर स्वास्थ्य विभाग घंडियाल से आए श्रीमती रेखा रावत नें बालिकाओं को किशोर अवस्था में आने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी एवं इससे किस तरह से निपटा जा सकता है इसकी जानकारी बच्चों में साझा करी ।
कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रेनू राठी नें भी बच्चों को किशोर अवस्था में बदलाव के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में पहले बालिकाओं के बीच क्वीज , निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें बालिकाओं नें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
क्वीज प्रतियोगिता में पावनी प्रथम,अंकीता द्वितीय एवं सिमरन तृतीय रही।
निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, आरुषि द्वितीय एवं पलक तृतीय रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में दृष्टि पटवाल प्रथम एवं प्रियांशी द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के पुरुस्कार आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एस एम सी अध्यक्ष श्री विक्रम सिंह एवं अन्य शिक्षिकाओं द्वारा बालिकाओं को दिया गया।


कार्यक्रम में दग्डया ग्रुप द्वारा तीन बालिकाओं को श्री आशीष नेगी द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान करी गई।
प्रधानाचार्य श्रीमती किरन बाला द्वारा बालिकाओं को जानकारी भी दी गई और उज्जवल भविष्य की कामना करी।
कार्यक्रम में श्रीमती किरन बाला, श्रीमती रेखा रावत, श्रीमती रेनू राठी, श्रीमती रीना चौहान, श्रीमती शिखा नेगी, श्रीमती सोनम चंदोला, पूनम, श्री विक्रम सिंह एवं श्री आशीष नेगी मौजूद रहे।
कार्यक्रम संचालन कार्यक्रम संयोजक श्रीमती रेनू राठी द्वारा किया गया।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...