Home उत्तराखंड पौडी पौडी- लैंसडौन विधानसभा में यूकेडी को मिल रहा नया जनसमर्थन, सदस्यता अभियान तेज।
पौडी

पौडी- लैंसडौन विधानसभा में यूकेडी को मिल रहा नया जनसमर्थन, सदस्यता अभियान तेज।

रिपोर्ट प्रवीन बिष्‍ट लैंसीडाउन

लैंसडौन विधानसभा में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की गतिविधियों में बीते कुछ समय से उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। विधानसभा प्रभारी श्री मुकेश बिष्ट जी के नेतृत्व में लैंसडौन विधानसभा यूकेडी टीम द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान अब ज़मीनी स्तर पर असर दिखने लगा है।

एक समय ऐसा था जब लैंसडौन सीट पर यूकेडी की राजनीतिक उपस्थिति लगभग नगण्य मानी जा रही थी, लेकिन आज श्री मुकेश बिष्ट जी की निरंतर मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और उनके मजबूत सामाजिक व्यक्तित्व के चलते हालात तेजी से बदल रहे हैं। रिखणीखाल, बिरोखाल और नैनीडांडा जैसे क्षेत्रों में उन्हें जनता का सम्मान और समर्थन मिलना इस बदलाव का स्पष्ट संकेत है।

इसी क्रम में हाल ही में लैंसडौन विधानसभा की यूकेडी टीम ने रिखणीखाल क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क एवं भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सदस्यता अभियान को और अधिक गति दी गई। भ्रमण के दौरान टीम ने सिंधीखाल, धौंटियाल, रथुआधाब, कोटड़ीसैंण, पानीसैंण, देवियोकाल, रिखणीखाल, किलबोखाल और टकोलीखाल सहित कई गांवों और क्षेत्रों का दौरा किया।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान श्री मुकेश बिष्ट जी एवं यूकेडी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें उत्तराखंड क्रांति दल के vision, नीतियों तथा पहाड़-केंद्रित विकास की सोच से अवगत कराया। लोगों को बताया गया कि किस प्रकार यूकेडी स्थानीय मुद्दों, पलायन, रोजगार, शिक्षा और पहाड़ी क्षेत्रों के संतुलित विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।

क्षेत्रवासियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और बढ़ती सदस्यता यह दर्शाती है कि लैंसडौन विधानसभा में यूकेडी के प्रति भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले समय में उत्तराखंड क्रांति दल लैंसडौन विधानसभा में एक सशक्त और प्रभावी राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर सकता है।

आप सभी को अंंग्रेजी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाऐं।

पहाड से जुडी खबरो के लिए हमसे जुडे एंव अपने क्षेत्र की खबरो को हमे मेल द्वारा या व्‍हाटअप द्वारा भेजे

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...