Home उत्तराखंड चमोली गौचर(चमोली):कौशलम अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ!
चमोली

गौचर(चमोली):कौशलम अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ!

रिपोर्ट लोकेन्‍द्र रावत

गौचर (चमोली): जिला प्रशिक्षण संस्थान (DIET) गौचर में कक्षा 10 के कौशलम पाठ्यक्रम पर आधारित तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन डायट प्राचार्य डॉ. आकाश सारस्वत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक प्रतिभाग के रूप में सम्मिलित हुए। उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ. सारस्वत ने कहा कि कौशलम पाठ्यक्रम 21वीं सदी की मांग के अनुरूप एक महत्वपूर्ण पहल है, जो छात्रों को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं और क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक रोजगारपरक संभावनाएँ विद्यमान हैं, जिन्हें पहचानने और उनका लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों में आवश्यक कौशल विकसित करना इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य है।

कार्यशाला का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) एवं उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
उद्यम लर्निंग फाउंडेशन के जिला समन्वयक तेजेन्द्र रावत ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशील मानसिकता (Entrepreneurial Mindset) तथा 21वीं सदी के जीवन एवं कार्य कौशलों का विकास करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर सकें।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में डायट समन्वयक सुबोध डिमरी एवं कमलेश मिश्रा ने प्रतिभागी शिक्षकों के साथ पाठ्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्यों और शिक्षण–अधिगम प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।
आगामी दो दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षक विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं प्रायोगिक सत्रों के माध्यम से कौशलम पाठ्यक्रम की गहराई से समझ विकसित करेंगे।

Related Articles

मेहलचौरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष जोशी राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे शतरंज का दम

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा चमोली के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए...

कुछ लोग केवल उपचार नहीं करते, बल्कि जीवन भी लौटा देते हैं: राजेश पंत

विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात की पवित्र यात्रा केवल पहाड़ों की कठिन...

गोपेश्वर -1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस वृद्धा आश्रम गोपेश्वर में मनाया गया

रिपोर्ट लोकेंद्र रावत 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (International Day...