Home उत्तराखंड पौडी पौड़ी-गगवाड़स्यूं घाटी में विधायक पोरी ने दी क्षेत्रवासियों को सौगात, किया शिलान्यास ।
पौडी

पौड़ी-गगवाड़स्यूं घाटी में विधायक पोरी ने दी क्षेत्रवासियों को सौगात, किया शिलान्यास ।

रिपोर्ट  अभिषेक नेगी

पौड़ी। गगवाड़स्यूं घाटी के ल्वाली विकास खंड पौड़ी को क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी ने क्षेत्रवासियों को सौगात दी है। पौड़ी विकासखंड के ल्वाली निग्याणा से आगे तल्ला पाबौं बिरसिग्यां मल्ला पाबो ग्रामीण मोटर मार्ग का निर्माण फर्सट फेज की लागत 158.20 लाख से शिलान्यास किया व राज्य योजना के अंतर्गत ल्वाली मोटरमार्ग डडुवा देवी से डांग गांव तक 4 किमी मोटर मार्ग के 252.29 लाख से सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया, इसके साथ ही नाबार्ड मद के तहत ल्वाली लिफ्ट सिंचाई योजना 175.54 लाख की लागत से शिलान्यास किया। ल्वाली बाजार में विधायक का फूलमालाओं व वाद्ययंत्रों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। एक व्यक्ति की मानें तो ” विधायक पोरी अब तक अपने नाम में कुंभकर्ण नजर आ रहे थे क्योंकि उनका 3 साल का कार्यकाल सुनने समझने में गया है लेकिन अब वह जो कर रहे हैं स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगले 5 साल विधायक पोरी की सख्त जरूरत है उन्होंने इस समय अपने पूरे विधानसभा में सड़को की बदहाल स्थिति को सुधारने का प्रयास किया है और मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता का बेदाग छवि से कुशल नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। विधायक पोरी ने कहा कि उनकी सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं और समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है जिससे वह निरंतरता से योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें बताया कि विधानसभा पौड़ी के अंतर्गत इतनी सड़कें हैं जिनकी स्थिति बदहाल थी लेकिन अब उनका सुदृढ़ीकरण कार्य कर जनता को सौगात देकर समर्पित किया गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी गांव सरकार की जनसुविधाओं से वंचित ना रहे इसके लिए सड़क स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं पर बल दिया जा रहा है और चहूंमुखी विकास को लेकर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, इस अवसर मनोज जखमोला, राकेश रूडोला, महावीर सिंह, देवेंद्र सिंह नीरज पटवाल पूनम देवी हरिमोहन जुयाल सुबोध निठानी संपूर्णानंद नटनी केसर सिंह आदि स्थानीय लोग शामिल रहे।

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...