Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-उत्तराखंड पी सी एस उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत 24 उप शिक्षा अधिकारी को तैनाती दी गई
देहरादून

देहरादून-उत्तराखंड पी सी एस उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत 24 उप शिक्षा अधिकारी को तैनाती दी गई

उत्तराखंड पी सी एस उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आज नयी तैनाती कर दी गई है उत्तराखंड राज्य शैक्षिक ( प्रशासनिक) सेवा संवर्ग के अंतर्गत उप शिक्षा अधिकारियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंसियल एडमिस्ट्रेशन उत्तराखंड सुद्धोवाला देहरादून में आधार भूत प्रशिक्षण एवं सीमेट देहरादून में संचालित विभागीय प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत 24 उप शिक्षा अधिकारी को तैनाती दी गई , ज्ञात हो कि प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत प्रत्येक विकास खंड में 100-150 तक प्राथमिक विद्यालय एवं 25-30 तक जूनियर हाईस्कूल अंतर्गत आते हैं जिनका अनुश्रवण,वेतन, अवकाश, वित्तीय आदि उप शिक्षा अधिकारी के आधीन होता है दुर्गम क्षेत्रों में अधिकारियों के रिक्त पद होने के कारण अतिरिक्त प्रभार निकटतम विकास खंड को दिया जाता है वर्तमान में नैनी डांडा के खंड शिक्षा अधिकारी एवं उप शिक्षा अधिकारी का प्रभार बीरोंखाल के खंड शिक्षा अधिकारी वर्षा भारद्वाज के पास है जो कि गत वर्ष तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी नैनी 18फरवरी 2024 से श्री अभिषेक शुक्ला जी के स्थानांतरण के उपरांत रिक्त हो गया था विभागीय नियमानुसार शैक्षिक प्रशासनिक गतिविधियों को सफल संचालन हेतु प्रत्येक विकास खंड में उप शिक्षा अधिकारी ( प्रारम्भिक शिक्षा) तथा खंड शिक्षा अधिकारी( माध्यमिक शिक्षा) का पद होना अति आवश्यक है अभी भी नैनी डांडा में खंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त हैं लेकिन 24 नवनियुक्त अधिकारियों की तैनाती से दुर्गम क्षेत्रों की शिक्षा में परिवर्तन होगा लेकिन घटती छात्र संख्या चिंता का विषय बनी हुई है!

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...