Home उत्तराखंड पौडी गुड गवर्नेंस में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी ने प्रदेश में रचा इतिहास
पौडी

गुड गवर्नेंस में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी ने प्रदेश में रचा इतिहास

रिपोर्ट  जगमोहन डांगी

सूचना/पौड़ी/24 मार्च 2025ः उत्तराखंड में सुशासन और प्रशासनिक सुधारो को लेकर आयोजित गुड गवर्नेंस अवार्ड्स 2025 में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी ने राज्य में प्रथम उप विजेता स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन 22 मार्च को देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।


जनपद में सुशासन और प्रशासिनक सुधारों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन पर विभिन्न विभागों द्वारा गुड गवर्नेंस के तहत लोगों की शिकायतों का निस्तारण व उन्हें योजनाओं का लाभ सहित अन्य सुविधाएं दी गई। इसी कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी द्वारा बेहतर कार्य किए गये। बाल विकास अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी द्वारा पूरे प्रदेश में बेहतर कार्य किया। जिसमें प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंरदम ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग पौड़ी को राज्य में प्रथम उप विजेता स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...