Home उत्तराखंड पौडी रुद्रप्रयाग-सतेराखाल में पहली बार आयोजित कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुप्तकाशी की टीम विजयी रही।
पौडी

रुद्रप्रयाग-सतेराखाल में पहली बार आयोजित कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुप्तकाशी की टीम विजयी रही।

सतेराखाल में पहली बार आयोजित कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मैच में गुप्तकाशी की टीम विजयी रही।
फाइनल मैच का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र लाल ने किया।
फाइनल के डबल मुकाबले में गुप्तकाशी के गिरीश और महेश की टीम रुद्रप्रयाग के पूरण बिष्ट और उपेंद्र बिष्ट की टीम पर 29-0 के मुकाबले से विजई रही और वहीं एकल मुकाबले में गुप्तकाशी के गिरीश ने भूपेंद्र को 29-20 से मात दी।
मैन ऑफ द सीरीज पूरण बिष्ट के नाम रही और बेस्ट उदयीमान खिलाड़ी नारी के दिव्यांशु रहे।

आपको बताते चले की पिछले 28 जनवरी से सतेराखाल में “जय मां चंडिका कैरम प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया था जिसमें 72 टीमों ने डबल व एकल मुकाबलों में हिस्सा लिया।

कैरम प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष गंभीर बिष्ट ने बताया कि सतेराखाल क्षेत्र में पहली बार क्षेत्रवासियों के सहयोग से कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कैरम प्रेमियों में खेल के प्रति उत्साह अपार था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों के प्रति रुचि रखने वालों के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन करवाए जाएंगे।

फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण में जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक श्री विवेक प्रसाद मनूड़ी, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय के प्रभारी धीरेन्द्र खत्री, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक नेगी, महेंद्र बर्तवाल, आशुतोष बर्तवाल, सुभाष सगवाण, हर्षवर्धन पैलड़ा, कुलदीप रावत, वासुदेव बिष्ट कुलदीप बर्तवाल, विक्रम पैलडा, दयाल सजवाण, शैलेंद्र बर्तवाल, गोपाल नेगी, लक्ष्मण रावत, बलराम बिष्ट, भागचंद आदि मौजूद थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
    • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...