Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-गणतंत्र दिवस पर,नव ज्योति जन कल्याण समिति द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन
देहरादून

देहरादून-गणतंत्र दिवस पर,नव ज्योति जन कल्याण समिति द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर, नव ज्योति जन कल्याण समिति के तत्वाधान में ब्लॉक सभागार डोईवाला में, महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सत्यम अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 50 महिलाओं को सत्यम अग्रवाल जी , पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित,द्वारा,सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉक्टर ममता कुंवर जी ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया द्वारा समाज में जो विकृतियों फैल रही है उनके कुप्रभाव से किस तरह से बच्चों को बचा जाए , विषय पर महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गीता सावन ने कहा कि मानसी खत्री उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की क्षेत्र पंचायत सदस्य रही हैं वह निरंतर युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं जिस प्रकार वह महिलाओं को उनके साथ होने वाले अपराधों को रोकने व उससे सुरक्षित रखने के तौर तरीकों के प्रति सबको जागरुक कर रही हैं वह काबिले तारीफ है। नवज्योति जन कल्याण समिति की अध्यक्ष सुशीला खत्री द्वारा बताया गया कि महिलाओं द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य करने के जज्बे को देखते हुए, उन महिलाओं को शॉल ,प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता, एकल नृत्य ,मेहंदी प्रतियोगिता भी शामिल रही, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सुनीता राणा ने कहा कि महिला सम्मान समारोह में कई महिलाओं ने कला ,संगीत ,लोक नृत्य और लेखन जैसे विभिन्न विधाओं में अपना जौहर दिखाया हैं, मैं इन सभी प्रतिभागियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देती हूं, एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।


सम्मानित किए जाने वाली महिलाएं, लेखिका नीति बिष्ट जौनपुरी, प्रिया गुलाटी ,पूनम तोमर ,कविता पाल, मोनिका मित्तल, गीता सावन, मंजू जोशी, अदिति शर्मा, संगीता राठौर, रागिनी जोहरी, अंजू सिंघल, प्रेमलता, रश्मि डंगवाल, नमिता तड़ियाल ,पिंकी पवार ,अफसाना ,कल्पना चौहान ,नेहा सिंघल ,उर्मिला कुक्तुवांन, सीमा देवी, कृष्ण तड़ियाल,तमन्ना रावत, कुसुम कश्यप, अंजू देवी, रीना कंवर, प्रतिभा कृषाली ,बबीता मनवाल, संगीता शर्मा, नीमा रावत, अनीता राणा, मनिंदर कौर, बीना देवी, सुषमा चौधरी, सरिता राणा, संध्या नवानी, कृष्णा भंडारी ,कौशल्या रावत ,रेखा रावत, वैजयंती रावत, सुचिता रावत, पूजा पुंडीर, कविता नेगी, रेनू चुनारा , डॉ0अनामिका जिंगल, मानसी खत्री, सोना देवी,दीपा देवी,


कार्यक्रम में उपस्थित श्री सत्यम अग्रवाल जी,हेमा पुरोहित जी, गीता सावन, डॉ ममता कुंवर,मनजीत सिंह, एडवोकेट मनीष धीमान , प्यारे सिंह राठौर ,सुनीता राणा, मानसी खत्री, कनुप्रिया पुंडीर ,पिंकी भट्ट ,कविता पाल, कविता नेगी, मनिंदर कौर रेखा पवार, पिंकी देवी गीताखत्री।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
  • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...