Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून-क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा नव वर्ष एवं मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया
देहरादून

देहरादून-क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा नव वर्ष एवं मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया

दिनांक 12 जनवरी 2025 क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा नव वर्ष एवं मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया गया
आज क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा महाराणा प्रताप भवन ननूरखेड़ा में नव वर्ष एवं मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम का उदघाटन मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर अशोक वर्धन सिंह तथा संकल्प शिक्षण एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रवि सिंह नेगी ने दीप जलाकर व महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सभी को संक्रांति का प्रसाद खिचड़ी तथा गुड़ व तिल से बनी मिठाइयां गजक व रेवड़ियों का वितरण किया गया। ठाकुर अशोक वर्धन सिंह तथा ठाकुर रवि सिंह नेगी ने मंच की ओर से सभी क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह तोमर, महेश रौथन, युवा प्रकोष्ठ महासचिव अंकित रौथन ने किया ।
संकल्प अध्यक्ष व मंच के केंद्रीय महामंत्री ठाकुर रवि सिंह नेगी एडवोकेट ने बताया कि हमारे पुराणों के अनुसार मकर संक्रांति मुख्य रूप से दान का त्यौहार है इस दिन व संपूर्ण माह, सूर्य पूजन के साथ तिल गुड़ व खिचड़ी के दान का बहुत महत्व है।


इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा अशोक वर्धन सिंह, महेश रौथन , बुध सिंह रावत,सुरेंद्र सिंह तोमर, डॉ राजेंद्र सिंह नेगी सुरेंद्र सिंह चौहान संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी, श्रीमती रंजना रावत, श्रीमती अनीता नेगी, श्रीमती अनीता राणावत, श्रीमती पुष्पा छेत्री, श्रीमती मीना मल, श्रीमती रीता रौथाण, श्रीमती दिनेश्वरी नेगी  व श्रीमती मधु त्यागी आदि उपस्थित थे ।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

  • युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg
  • फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains
  • व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs
  • Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611
  • पहाडो मे बिखरी खेती के लिए चकबंदी एक्‍ट 2020 को लागु करवाये अपनी जमीने गोलखातो से अपने नाम के लिए तहसीलो को पत्र लिखे चकबंदी से ही स्‍वरोजगार होगा और पलायन पर लगाम लगेगे। जागरुक बने।

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...