Home उत्तराखंड देहरादून देहरादून- जसवंत जिले की मांग उठी अस्‍थाई राजधानी देहरादून मे।
देहरादून

देहरादून- जसवंत जिले की मांग उठी अस्‍थाई राजधानी देहरादून मे।

प्रेस वार्ता देहरादून: प्रेस क्लब देहरादून में एक लोक संवाद कार्यक्रम में जसवंत सिंह जिला संघर्ष समिति और उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का सयुक्त कार्यक्रम में पौड़ी जिला से अलग जसवंत सिंह जिला की मांग पर काफी चर्चा हुई जिसमे आगे चलकर एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है जसवंत सिंह जिला के अधीन ब्लॉक बीरोंखाल.थैलीसैण.पोखड़ा. रिखणीखाल. नैनीडांडा. अल्मोड़ा. सल्ड के सभी ब्लॉक को मिलकर एक जसवंत सिंह जिला बनाने की मांग पर काफी वार्ता हुई हैं।

इं ० डीपीएस रावत ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल टी पी एस रावत , कैप्टन जी एस नेगी,कर्नल राजदर्शन सिंह रावत,कर्नल रामरतन नेगी , फौजी राम प्रसाद डोबरियाल, कर्नल निधिकांत ध्यानी , व महावीर चक्र सम्मानित जसवंत सिंह रावत जी के छोटे भाई विजय सिंह रावत व परिवार सदस्यो ने हिस्सा लिया हैं।

इं ० डीपीएस रावत कहा कि उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा से अध्यक्ष : शेखर सिंह नेगी (पूर्व सैनिक) उपाध्यक्ष: डीपीएस रावत (पूर्व सांसद प्रत्याक्षी गढ़वाल) महासचिव : जगदम्बा प्रशाद नौटियाल (पूर्व सैनिक) सचिव : सुरेंद्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष: सीएम चमोली (पूर्व सचिव उ०ख० सरकार) महासचिव सुंदरलाल थपलियाल पूर्व विधायक टिहरी,महासचिव अमर सिंह नेगी (पूर्व सैनिक) मीडिया प्रभारी विवेक नेगी रक्षा मोर्चा के कई कार्यकर्ता /सदस्य जसवंत सिंह जिला संघर्ष समिति को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं और आगे चलकर जो भी सहयोग की जरुरत होगी तो रक्षा मोर्चा तैयार है क्यो कि जिला बनाने से जसवंत सिंह जी को एक सम्मान भी मिलेगा और जिला का बिकास भी होगा

इं ० डीपीएस रावत कहा कि जिला बनने से बिकास भी होगा और सभी का समय और धन की बचत भी होगी, क्यों कि अभी पूरा एक दिन लगता है जिला मुख्यालय पहुंचने मे और क्षेत्रीय सदस्यों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...