Home उत्तराखंड पौडी रा.इ.का. कोचियार का कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का दल एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रामनगर गया।
पौडी

रा.इ.का. कोचियार का कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का दल एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रामनगर गया।

रा.इ.का. कोचियार का कक्षा 9 से 12 तक के 112 छात्र-छात्राओं का दल एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रामनगर गया। सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं द्वारा छोई में स्थित पवित्र हनुमान धाम के दर्शन किए। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं का दल रामनगर के कोसी बैराज में उपस्थित नगर वन गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, रुद्राक्ष वाटिका, त्रिफला वाटिका, मियावाकी वन, जन स्वास्थ्य वाटिका,पंचवटी वन, पोलिनेटर पार्क,फाउंटेन पार्क, गुलाब वाटिका,बाल वाटिका आदि का विद्यालय स्टाफ के निर्देशन में अवलोकन व मनोरंजन किया गया। नगर वन के समीप ऐतिहासिक कोसी बैराज में प्रवासी साइबेरियन सुर्खाब, साइबेरियन क्रेन आदि सैकड़ों पक्षियों को देखा। उसके पश्चात छात्र-छात्राओं का दल रामनगर शहर से चलते हुए विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क में जैव विविधता को निहारते हुए धनगढ़ी गेट पहुंचा। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व सर्पदुली रेंज के वन दरोगा श्री धर्मपाल सिंह नेगी जी ने कार्यशाला आयोजित करके बच्चों को प्राकृतिक वन सम्पदा को बचाने व सुरक्षित रखने के उपायों के विषय में विस्तार से बताया। प्लास्टिक उन्मूलन तथा उसके उपयोग को म्यूजियम में उपस्थित प्लास्टिक से बने टाइगर को दिखाते हुए बताया। कार्यशाला के पश्चात छात्र-छात्राओं ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के स्टाफ के निर्देशन में म्यूजियम में राष्ट्रीय पार्क की जैव-विविधता तथा इतिहास को जाना। अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अफसर हुसैन जी ने श्री नेगी जी व समस्त स्टाफ का धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया।
भ्रमण दल में प्रवक्ता श्री मनमोहन सिंह रावत,प्रवक्ता श्री दिनेश जोशी,श्री चंदन नेगी, श्री विशाल कुमार, श्रीमती मुन्नी जोशी, श्रीमती उमेश्वरी, श्री नरेश कुमार उपस्थित थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- शिव मंदिर जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, श्रीकोट सहयोग समिति की बैठक में!

रिपोर्ट विक्रम पटवाल पौडी- ग्राम श्रीकोट,पट्टी खातस्यू,ब्लॉक पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के...

रिखणीखाल- उम्र के आखिरी पड़ाव में भी महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन पाने के लिए सिस्टम की लापरवाही से भटक रही हैं।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत बुढ़ापे का सहारा माने जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन...

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा नैनी डांडा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट महिपाल रावत आज दि0 10 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक...

रिखणीखाल-काश्तकारों को सड़क के लिए अधिगृहित भूमि का मुआवजा भुगतान करने में देरी पर काश्तकार नाराज।

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत लैंसडौन विधान सभा के अन्तर्गत रिखणीखाल प्रखंड के...