Home उत्तराखंड उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली की मिशन छलांग योजना ला रही रंग।
उत्तराखंड

उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली की मिशन छलांग योजना ला रही रंग।

Subham bisht
Prashant Kandpal
Avinash Rawat

उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली के सदप्रयासों से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान शिक्षित युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रुप सी के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता के लिए मिशन छलांग योजना के तहत 2023 में रामनगर के लूटाबड में स्थापित निशुल्क आवासीय कोचिंग की पहल आखिर रंग लाने लगी है । निशुल्क आवासीय कोचिंग केंद्र के चार में तीन अभ्यार्थियों ने केंद्र सरकार के अधीन स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित सहायक सैक्सन अधिकारी पद हेतु आयोजित 2024 की परीक्षा में प्रिलिम्नरी परीक्षा में पहली सीढ़ी पार कर सफलता हासिल की है और मुख्य परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।वहीं इसके साथ ही केंद्र के अन्य पांच अभ्यार्थी केंद्रीय एवं राज्य सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रारंभिक एवं शारीरिक दक्षता से संबंधित परीक्षाओं में सफलता हासिल करते हुए नियुक्ति के मुकाम तक पहुंच गए हैं। यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वी एन शर्मा ने कहा कि 2022 में संस्था के बैनर तले उनके द्वारा मौका फाउंडेशन के आर्थिक सहयोग से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान शिक्षित युवाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आयोजित विभन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए रामनगर में निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की पहल की गई थी।लेकिन सुरुवाती दौर में अपेक्षित सफलता न मिलने के कारण मौका फाउंडेशन द्वारा आर्थिक सहयोग बंद कर दिया गया।इसलिए उन्होंने स्वयं के संसाधनों से बल पर राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवाओं के भविष्य को संवारने का संकल्प लिया और रामनगर के लूटाबड में श्रीमती रश्मि शर्मा व नीरज छिमवाल के साथ ही स्वयं जुटाए संसाधनों के माध्यम से 2023 में निशुल्क आवासीय कोचिंग केंद्र की स्थापना की, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने हैं।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय सेवाओं के तहत स्टाफ सलैक्सन कमीशन द्वारा सहायक सैक्सन अधिकारी पद के लिए आयोजित 2024 परीक्षा में निशुल्क आवासीय कोचिंग केंद्र के चार अभ्यार्थियों ने भाग लिया था ,जिसमे तीन अभ्यार्थी अविनाश रावत,प्रशांत रावत, एवम शुभम विष्ट ने प्रिलिम्नरी परीक्षा पास कर पहली सीढ़ी पार कर ली है,और मुख्य परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।वहीं इससे पूर्व केंद्र के पांच अन्य अभ्यर्थियों में भौंन सल्ट जनपद अल्मोड़ा निवासी गौरव गुसाईं ने लोक सेवा आयोग उत्तराखंड द्वारा आयोजित पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।इसके अतिरिक्त अवनीश रावत व प्रशांत कांडपाल ने केंद्रीय पुलिस बल और भास्कर कांडपाल उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा आयोजित आवकारी पुलिस बल तथा राहुल रावत द्वारा उत्तराखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए आयोजित परीक्षा में प्राथमिक परीक्षा के साथ ही फिजिकल परीक्षा पास कर ली है और लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि योग्य व प्रतिभा संपन्न शिक्षित युवाओं का राज्य में आर्थिक कारणों से भविष्य प्रभावित न हो इसके के लिए वह अपने सदप्रयास निरंतर जारी रखेंगे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पहाड़ की खेती को संवारने गांववालों ने बढ़ाया कदम, कुंणकोली में स्वैच्छिक चकबंदी तेज

रिपोर्ट संध्‍या रावत जिज्ञासु रानीखेत (अल्मोड़ा), 16 अक्टूबर। पहाड़ की बिखरी खेती...

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों की सूचना, रुद्रप्रयाग के आसपास 4.6 तीव्रता का अनुमान

रिपोर्ट हिमांशु मेहरा गैरसैंण/रुद्रप्रयाग, 6 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप...

विद्यालय को विद्यालय ही रहने दीजिए, रोज़ का मेला मत बनाइए!

आज शिक्षण स्तर क्यों गिर रहा है और अभिभावक सरकारी विद्यालयों से...

नानकमत्ता विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

झनकट ग्राम सभा में हुआ कार्यक्रम, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की...