Home उत्तराखंड पौडी कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज का समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम
पौडी

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज का समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम

रिपोर्ट  विक्रम पटवााल

दिनांक 29 नवंबर 2024 को कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कलजीखाल के 98 छात्र छात्राओं व 12 अध्यापकों के एक दल के द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत लैंसडाउन क्षेत्र का भ्रमण किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के 98 छात्र-छात्राओं को 10 ग्रुप में बांटा गया जिसमें प्रत्येक ग्रुप में एक अध्यापक को प्रभारी बनाया गया। जिसमें उन्होंने टिपिन टॉप, भुल्ला ताल, कालेश्वर मंदिर व म्यूजियम  एंव लैंसीडाउन का भ्रमण किया।समस्त दलों का नेतृत्व श्री श्रवण रावत, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के द्वारा किया गया। इस टीम में अध्यापक श्री सुदामा प्रसाद चौधरी, श्री रविंद्र सिंह रावत, श्री विकास कुमार, श्री तौकीर आलम, श्रीमती अनीता बलूनी, श्रीमती रेनू राठी, श्रीमती रीना चौहान, श्रीमती आरज़ू नेगी, श्रीमती पूजा नेगी, श्रीमती सोनम चंदोला व कुमारी पूनम आर्य दल प्रभारी के रूप में रहे।


समग्र शिक्षा के अंतर्गत इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य स्कूल के छात्राओं को अपने निकट के पौराणिक मंदिरों, महत्वपूर्ण स्थलों, स्मारकों, विज्ञान के सिद्धांतों पर कार्य कर रहे विद्युत संयंत्रों, आदि अन्य जानकारी प्रदान करने वाले स्थानों की जानकारी होना व उनसे सीखना है। इन सभी जानकारी का उपयोग बच्चों के भविष्य के लिए अवश्य ही लाभदायक होगा।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...