Home उत्तराखंड पौडी हरीद्वार-11वें दीक्षांत समारोह में ललित शर्मा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि..
पौडी

हरीद्वार-11वें दीक्षांत समारोह में ललित शर्मा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि..

रिपोर्ट  कमलेश पुरोहित

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के 11वें दीक्षांत समारोह में ललित शर्मा को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह ने हिंदी एवं भाषा विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की !
डॉ ललित शर्मा ने अपना शोध कार्य “मेघदूत एवं प्रियप्रवास में प्रकृति, प्रेम एवं सौंदर्य एक तुलनात्मक अध्ययन ” विषय पर डॉ. उमेश कुमार शुक्ल के निर्देशन में पूरा किया ।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में वह पहले ऐसे स्कॉलर है जिन्होंने संस्कृत एवं हिंदी के कायग्रंथ को समाहित कर अपना शोध कार्य किया।
विदित हो इससे पहले भी 2018 में डॉo ललित शर्मा को तत्कालीन उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ के.के पॉल द्वारा विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था । डॉ ललित शर्मा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर के रूप अपना करियर बनाना चाहते हैं।
अपनी इस सफलता पर डॉ .ललित शर्मा ने कहा कि इसका श्रेय मेरे माता-पिता और शोध निर्देश को दिया जिन्होंने मुझे इस कार्य के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र शास्त्री, कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी, प्रोफेसर दिनेश चमोला, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज किशोर पंत , व्याकरण विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह, आदि ने ललित शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर बधाई दी। इस दौरान बधाई देने वालों में अनुप बहुखंडी, डॉ शिवचरण नौडियाल, , डॉ दीपक रतूड़ी, कपिल शर्मा जौनसारी, छात्र संघ, सचिव कार्तिक शर्मा, कोषाध्यक्ष पीयूष मलिक, सौरभ शर्मा, चेतन शर्मा सदस्य सहित विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर,अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...