Home उत्तराखंड पौडी नैनीडांडा-अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन शाखा नैनी डांडा में शैक्षिक संगोष्ठी एवं अधिवेशन संपन्न हुआ
पौडी

नैनीडांडा-अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन शाखा नैनी डांडा में शैक्षिक संगोष्ठी एवं अधिवेशन संपन्न हुआ

रिपोर्ट महिपाल रावत

आज दि 25-11-2024 को अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन शाखा नैनी डांडा में शैक्षिक संगोष्ठी एवं अधिवेशन संपन्न हुआ, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ का गठन 2006 में हुआ था जो पूरे उत्तराखंड में अनुसूचित जाति जनजाति के शिक्षक शिक्षिकाओं का प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं का पंजीकृत संगठन है

जिसमें पहले सत्र में नई शिक्षा नीति 2020 पर गहन चर्चा परिचर्चा की गई, एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नैनी डांडा में संगोष्ठी की गई,समारोह के मुख्य अतिथि नैनी डांडा विकास खंड के प्रमुख श्री प्रशांत कुमार बछवाण थे, संगोष्ठी के सफल संचालन हेतु, प्रांतीय संरक्षक श्री सोहन लाल जी, जिलाध्यक्ष श्री जगदीश राठी जी, जिला मंत्री श्री संजीव कुमार जी, उपस्थित रहे, नई शिक्षा नीति 2020 पर श्री सोहन लाल जी प्रांतीय संरक्षक प्रवक्ता राजनीति विज्ञान रा इ का झंडीचौड़,श्री जगदीश राठी जिलाध्यक्ष रा प्रा वि कांडाखाल, श्री संजीव कुमार जिला मंत्री स अ रा उ मा वि डाबरिया सार श्री रोशन लाल जी प्र अ रा प्रा वि डुंगरी,श्री विनोद कुमार सोडी जी प्र अ रा प्रा वि मंजेड़ा भरतपुर,श्री सुरेन्द्र कुमार जी प्रवक्ता अ उ रा इ कालेज हल्दूखाल,श्री अशोक शाह जी प्र अ रा प्रा वि हल्दूखाल,श्री रमेश चंद्र शाह जी स अ रा प्रा वि मौक्षण,श्री मुकेश कुमार जी प्रवक्ता ज इ कालेज किनगोड़ी खाल, श्री नरेन्द्र सिंह आर्य जी बी आर सी समन्वयक नैनी डांडा,श्री प्रशांत कुमार बछवाण ब्लाक प्रमुख ने नई शिक्षा नीति पर चर्चा परिचर्चा की एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पूरी जिम्मेवारी के साथ निर्वहन करते हुए धरातल पर उतारना है तथा प्रत्येक विद्यालय को निपुण बनाना है

साथ ही जिला कार्यकारिणी में नैनीडांडा से चमन सिंह गिरी जी एसोसिएशन मे स्वागत किया गया एसोसिएशन का मानना है की  उनके लंबे सामाजिक अनुभव और शिक्षकों के बीच बनाई गई विशिष्ट पहचान से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी समर्पित कार्यशैली और समाज के प्रति प्रतिबद्धता हमारे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

संगोष्ठी के अंतिम सत्र में ब्लाक कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें अध्यक्ष – श्री रोशन लाल जी प्र अ रा प्रा वि डुंगरी, उपाध्यक्ष श्री हरीश कुमार जी प्र अ रा प्रा वि गौला, मंत्री श्री सतीष कुमार जी स अ रा प्रा वि मंजेड़ा भरतपुर, कोषाध्यक्ष पद पर श्री कैलाश चंद्र शाह जी स अ रा इ का पीपली निर्विरोध निर्वाचित हुए

मंच संचालन निवर्तमान अध्यक्ष श्री चमन सिंह गिरी जी प्र अ रा प्रा वि रिंगल्टा तल्ला निवर्तमान ने किया

आख्या अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक ऐसोसिएशन विकास खंड नैनी डांडा

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

पौड़ी: पैतृक गांव कांडा पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विनोद बछेती

रिपोर्ट जगमोहन डांगी कुलदेवी मां जालंधरा देवी के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान...

द्वारी-भौन सड़क पर हादसों का खतरा, सालों से डामरीकरण का इंतजार; क्रैश बैरियर न होने से ग्रामीण चिंतित

रिपोर्ट प्रभुपाल सिंह रावत विदित हो कि लैंसडौन विधान सभा के रिखणीखाल...

बीरोंखाल-डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने वाले कर्मवीर जयानंद भारती को किया याद: सतपाल महाराज

रिपोर्ट रोशन सिंह बिष्‍ट डोला-पालकी आंदोलन से सामाजिक समानता की अलख जगाने...

कमलपुर के बाल वैज्ञानिकों का जलवा, विज्ञान महोत्सव में 6 प्रथम स्थान

रिपोर्ट दरवान सिंह रावत जनता इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक...