Home उत्तराखंड देहरादून देहरादुन-वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा,संरक्षण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार।
देहरादून

देहरादुन-वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा,संरक्षण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार।

दून की 20 से अधिक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा,संरक्षण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से किया संवाद।संवाद में अतिक्रमण पर अंकुश लगाने,नशाखोरी के सौदागरों को राज्य बदर करने,साम्प्रदायिक सौहार्द को सुद्रढ बनाने, दिवाली पर भयंकर ध्वनि वायु प्रदूषण वाले पटाखो पर रोक लगाने आदि विषयों पर भी सुझाव दिए गए।पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधों पर रोक लगाने के लिए किये जा रहे सकारात्मक प्रयासों पर इन्होंने अपनी खुशियां भी जाहिर की।

वक्ताओं ने संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी तथा उनके परिजनों से रात्रि में अकारण असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने वाले आरोपी अमरीक सिंह के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की।ज्ञातव्य है कि टीएचडीसी कालोनी पथरी बाग निवासी त्यागी के परिवार से अकारण शराब पीकर गाली गलौज की गई। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा थाना पटेल नगर द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा करते हुए नागरिकों ने इनका अभिनंदन भी किया।

वरिष्ठ नागरिकों का मंतव्य था की दून पुलिस विभाग में कार्मिकों की संख्या दुगना करने, अधिक वाहन तथा तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता है,आधे अधूरे संसाधनों आमजन को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहे हैं‌ सरकार को तत्काल कदम उठाने होंगे। संवाद में एसपी सिटी प्रमोद कुमार आदि अधिकारी भी शामिल थे। संचालन जगमोहन मेहंदीरत्ता तथा देवेंद्र पाल मोंटी ने किया। संवाद में संयुक्त नागरिक संगठन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण समिति, सेवानिवृत पेंशनर संगठन,पर्यावरण संरक्षण संगठन,मैं हूं सेवादार संस्था, सांख्य योग इंडिया,उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच, क्षत्रिय चेतना मंच,आरटीआई इंडिया नथनपुर समन्वय समिति, दून सिख रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी,सर्वोदय मंडल, सोशल जस्टिस फाऊंडेशन, धाद,वेस्ट वैरियरस,अपना परिवार, रेड क्रॉस सोसाइटी आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे‌। इनमें निखिल शर्मा, मधु त्यागी, आशा लाल टम्टा,मुकेश नारायण शर्मा, प्रदीप कुकरेती, एडवोकेट रवि सिंह नेगी, रुचि त्यागी, एस एस गोसाई, कुलदीप सिंह ललकार,संदीप गुप्ता, उमेश कुमार, ताराचंद गुप्ता,सुशील सैनी,अवधेश शर्मा, यशवीर आर्य, डॉ मुकुल शर्मा, महिपाल सिंह रावत, विकास त्यागी, नवीन नैथानी,कल्पना बहुगुणा,एसपी डिमरी,चौधरी रविंदर कुमार,उपेंद्र बिजलवान,दीपचंद शर्मा,चौधरी ओमवीर सिंह, खुशवीर सिंह, जितेंद्र डंडोना,ठाकुर शेर सिंह, उमेश कुमार, कैलाश, जीएस जस्सल, सुशील त्यागी आदि थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

Related Articles

देवभूमि कार्ड नहीं,सशक्त भू-कानून और मूल निवास का अधिकार चाहिए : उत्तराखण्ड क्रान्ति दल

देहरादून। उत्तराखण्ड में जमीनों की धड़ल्ले से हो रही खरीद-फरोख्त पर विवाद का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया प्रकरणों के सार्वजनिक होने के बाद उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे पर मुखर हो गया है। कचहरी रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में भू-कानून और सरकार के प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ को लेकर पार्टी की महत्वपूर्ण मंथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘देवभूमि कार्ड’ की अवधारणा, प्रदेश में लगातार हो रही जमीनों की खरीद-फरोख्त तथा मूल निवासियों के अधिकारों से जुड़े गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत, स्पष्ट और प्रभावी भू-कानून की आवश्यकता है। सरकार जिस प्रकार ‘देवभूमि कार्ड’ की व्यवस्था लागू करने की बात कर रही है, वह प्रदेश की मूल समस्या का समाधान नहीं है। इससे उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के संवैधानिक, सामाजिक और भूमि संबंधी अधिकारों को वह संरक्षण नहीं मिलेगा जिसकी आज आवश्यकता है। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों एवं प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम जमीन खरीदने और बेचने के विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। यह स्थिति उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान, जनसांख्यिकीय संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। टोडरिया ने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के बजाय राज्य सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पौड़ी जिले के सबदरखाल में 144 नाली जमीन बिकने का मामला सामने आया है, उससे स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड सरकार का भू-कानून जमीनों की बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भू-कानून भी भू माफियाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया प्रतीत होता है। टोडरिया ने उत्तराखण्ड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही प्रदेश में जमीनों की इस बेतहाशा खरीद-फरोख्त पर रोक नहीं लगाई गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल गांव-गांव जाकर सरकार की इस हिमालय विरोधी सोच और उसकी भू-कानून नीति की पोल जनता के सामने खोलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जमीन को बाजार बनने नहीं दिया जाएगा और इस लड़ाई को निर्णायक स्तर तक ले जाया जाएगा। केंद्रीय महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल देवरानी ने कहा कि जहां प्रदेश की जनता उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास प्रमाण-पत्र की मांग कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ‘देवभूमि कार्ड’ बनाकर 15 साल के निवास के आधार पर निवास प्रमाण-पत्र देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उत्तराखण्ड के मूल निवासियों के अधिकारों पर सीधा हमला है। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह प्रदेश के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहती है या बाहरी लोगों के लिए स्थायी बसावट का रास्ता आसान करना चाहती है।...

दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में “क्लाइमेट चेंज – बच्चों की नजर से” कार्यक्रम का सफल आयोजन।

रिपोर्ट विक्रम पटवाल देहरादून मे अब गौरय्या कम दिखती है लाल बासमती...

देहरादून- उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कमेटी की बैठक।

आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की...