Home उत्तराखंड पौडी कल्‍जीखाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रमुख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने किया शुभारंभ
पौडी

कल्‍जीखाल-क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रमुख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट- विक्रम पटवाल/ अभिषेक नेगी

गढ़वाल । विकास खंड कल्जीखाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कांसखेत के खेल मैदान में दो दिवसीय शरद-शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र सिंह राणा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास की सलामी दी गई , ब्लॉक स्तरीय क्रीडा़ शरद/ शीतकालीन के मुख्य संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार रहे। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कांसखेत में पहुंचने पर वाद्ययंत्रों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व खंड शिक्षा अधिकारी , प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक स्कूल के बच्चों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर राणा का जोरदार स्वागत किया, कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम का सफल संचालन करने हेतु निर्देशित किया। मुख्यातिथि महेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल मात्र मनोरंजन का साधन नहीं है खेलों में रुचि रखने वाले बच्चे आगे चलकर इसी में अपना अच्छा भविष्य का निर्माण कर सकते हैं

खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है, प्रतिभावान खिलाड़ियों की दृष्टि से यह क्षेत्र समृद्ध रहा है इसमें अलग अलग स्तर पर अनेक खिलाड़ियों को जन्म दिया है, खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा उनके प्रोत्साहन हेतु सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास से उदयीमान खिलाड़ी योजना से लाभान्वित होते हैं, प्रदेश के खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों के अधीनस्थ भर्ती प्रक्रिया में 4 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जाता है, यदि कोई छात्र प्रतियोगिता में सफल नहीं होता है तो उनको निराशाजनक नहीं होना है बल्कि और अच्छे प्रयास से सफल होने की ठानना है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर रौनक p s अगरोडा़ 100 व 200 मीटर की दौड़ में नक्षद्वीप स्कूल गिदरासू प्रथम स्थान पर रहे, जबकि सब जूनियर स्तर पर 100 मीटर की दौड़ में आर्यन, 200 मीटर दौड़ में रोहित 400 मीटर दौड़ में अनंत पटवाल प्रथम स्थान पर रहे बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर 50 मीटर की दौड़ में कु पल्लक 100 मीटर की दौड़ में अर्चना 200 मीटर की दौड़ में इशिता, सब जूनियर स्तर की 100 और 400 मीटर की दौड़ में सृष्टि और 200 मी की दौड़ स्वेता प्रथम स्थान रही। सुलेख हिंदी में कु इशिता अंग्रेजी और मानचित्र प्रतियोगिता में

प्रेरणा नेगी प्रथम स्थान रही।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा,सहायक विकास अधिकारी (पं0) मेघराज सिंह,युवा कल्याण अधिकारी कल्जीखाल दिनेश नेगी, खण्ड शिक्षा अधिकार संजय कुमार,प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज कांसखेत राकेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष जूनियर संगठन पौड़ी प्रेम प्रकाश कुकरेती,जिला अध्यक्ष प्राथमिक संघ पौड़ी मनोज जुगरान,पूर्व खेल समन्वयक कल्जीखाल अलि भट्ट,खेल समन्यवक सुभाष चन्द्र,ब्लाक मंत्री जुनियर विपिन भट्ट,कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य आसुई सपना रावत,घण्डियाल दीपक रावत,गहड़ पूरण सिंह,अणेथ मदन सिंह भण्डारी,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दरवान सिंह एवं अनिल,प्रधान संगठन अध्यक्ष रमेश चन्द्र शाह,ग्राम प्रधान बड़कोट नवीन कुमार,सुतारगांव सुनील,सामाजिक कार्यकर्ता दीपक असवाल,जसवीर रावत,अशोक रावत समस्त अध्यापक गण एवं छात्र-छात्रायें सम्मिलित थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून- प्रदेश के श्रेष्ठ सौ बच्चों को मिला फूलदेई पुरुस्कार

रिपोर्ट विक्रम पटवाल फूलदेई 2026 के एक माह तक चले रचनात्मक प्रतिभाग...

कारगिल शहीद धर्म सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कल्जीखाल में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विधालय प्रबंधन समिति का गठन

रिपोर्ट विक्रम पटवाल अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन पटवाल एवं...

पौडी- सतपुली मे पंकज सुसाइड केस में विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन

रिपोर्ट जगमेाहन डांगी कांग्रेस, सीपीआई-एमएल और यूकेडी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक...