Home उत्तराखंड रुद्रप्रयाग मुख्यमंत्री घोषणा के बाद नारी चंडिका मंदिर को पर्यटन सर्किट में जोड़ने के लिए कसरत शुरू।
रुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री घोषणा के बाद नारी चंडिका मंदिर को पर्यटन सर्किट में जोड़ने के लिए कसरत शुरू।

रिपोर्ट गंभीर सिंह बिष्‍ट

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की घोषणा के तहत मां नारी चंडिका/तुंगनाथ जी मंदिर को पर्यटन सर्किट में घोषित करने के बाद आज पर्यटन विभाग और जीएमवीएन के प्रतिनिधियों द्वारा मन्दिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंदिर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर स्थलीय निरीक्षण के दौरान अन्य योजनाओं पर सहमति बनी।

जिसमें नौलापानी और सतेराखाल में दो भव्य गेट, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, टाइल्स निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मंदिर के आस पास के सभी मुख्य रास्ते, पौराणिक पंधेरे, खतेणा गांव स्थित पंधेरा और खतेणा से नारी तक रास्ते निर्माण और अन्य कार्यों का आगणन तैयार किया गया।

भाजपा जिला मंत्री गम्भीर सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि नवंबर 2021 में भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर मां नारी चंडिका मंदिर को पर्यटन सर्किट में जोड़ने की घोषणा की गई थी।
उसके बाद विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
अब विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया और मंदिर क्षेत्र से जुड़ी जरूरी योजनाओं के लिए आगणन तैयार किया जा रहा है।

मंदिर समिति अध्यक्ष दीक्षराज सिंह रावत और प्रधान दयाल सजवाण ने बताया कि यह मंदिर आदि गुरु शंकराचार्य के समय का निर्मित है, जिसका अपना एक बड़ा महत्व है और मां नारी चंडिका क्षेत्र के आराध्य देवी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के बाद पर्यटन विभाग के द्वारा की गई तैयारियों के लिए धन्यवाद दिया।

इस दौरान जीएमवीएन प्रतिनिधि धनपत नेगी और आयुष सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम पैलडा, बलबीर सजवाण, महिपाल नेगी, सुरेंद्र मलवाल आदि मौजूद थे।

अन्‍य खबरो के लिए नीचे लिंक पर जाए। 

युटयुब चैनलhttps://www.youtube.com/channel/UCVCkmiPBWlGDz-Vyi8c2Xlg

फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/Voicemountains

व्‍हाटअपhttps://chat.whatsapp.com/KX9oESnS9NHE5fGoUMwOs

Contact- jagjigyasu@gmail.com  8851979611

 

Recent Posts

Categories

Related Articles

देहरादून-रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी बने मंत्री, लोकभवन में ली पद और गोपनीयता की शपथ।

रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी बने मंत्री, लोकभवन में ली पद और...

रुद्रप्रयाग मे स्वच्छता मिशन कि ग्रामीणों ने खोली पोल

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित बद्रीनाथ हाईवे के मुख्य मार्ग मरोडा गाव जनपद रुद्रप्रयाग...

रुद्रप्रयाग- आशा कार्यकर्ती संगठन/आशा फैसिलिटेटरो द्वारा प्रधानमंत्र एंव मुख्यमंत्री दिया ज्ञापन

रिपोर्ट प्रताप सिंह नेगी जिलाधिकारी महोदय रुद्रप्रयाग को आशा कार्यकर्ती संगठन एवं...