Home उत्तराखंड पौडी रिखणीखाल- देश भर में आज लागू हुए नए कानून के संबंध में आमजन को किया जागरूक!
पौडी

रिखणीखाल- देश भर में आज लागू हुए नए कानून के संबंध में आमजन को किया जागरूक!

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

थाना रिखणीखाल .. देश भर में आज लागू हुए नए कानून के संबंध में आमजन को किया जागरूक जनपद पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के द्वारा आज देश भर में लागू हुए नए कानून के संबंध में सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में जन जागरूक कर कानूनी उपयोगिता के संबंध में गोष्ठी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तहत थाना रिखणीखाल में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठनों के पदाधिकारीयो, युवाओं, महिलाओं तथा थाना क्षेत्र के ग्राम

प्रहरियों के साथ नए कानूनो के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा नए कानून की उपयोगिता के संबंध में अवगत कराते हुए बताया गया की अब छोटी–छोटी शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पर आने कीआवश्यकता नहीं है ओर अब ऐसी शिकायतों कोऑनलाइन दर्ज किया जा सकेगा साथ ही शिकायतो में ऑनलाइन एफआई आर भी दर्ज कराई जा सकेगी। संतोष पैथवाल ने बताया की अब अपराध की जीरो एफआईआर दूसरे जिले में भी कराई जा सकेगी। ओर केस दर्ज होने के बाद जांच के संबंध में की जा रही कानूनी कार्यवाही की सूचना जांच

अधिकारी के द्वारा शिकायतकर्ता को मोबाइल पर एसएमएस के जरिये भी दी जाएगी। गोष्ठी के अंत में सभी उपस्थित जनों के द्वारा राष्ट्रीय गान का गायन भी किया गया । इस अवसर पर शालिनी बलोदी,शिवलाल,अंकुर मिनाक्षी देवी सीमा देवी और अपर उप निरीक्षक कैलाश जोशी, हेड का0 उमेश शूरवीर और म0 का0चंदा मौजूद रहे।

Related Articles

पौडी- तनीषा रावत ने लगातार तीसरी बार नेट उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

रिपोर्ट महिपाल रावत जयहरीखाल। भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयहरीखाल के हिंदी...

कल्जीखाल-पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय सेवानिवृत्त विदाई समारोह।

रिपोर्ट  विक्रम पटवाल पशुधन सहायक श्री बलवीर सिंह पशु चिकित्सालय कल्जीखाल सेवानिवृत्त...

पौड़ी के हरिश रावत को दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने किया सम्मानित

जिम्मेदार एवं जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला प्रशंसा-पत्र, सम्मान से...

देहरादून-छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने...